स्ट्रेच मार्क्स एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र में त्वचा पर नजर आ सकती है। स्ट्रेच मार्क्स के निशान आमतौर पर त्वचा के खिंचाव के कारण उत्पन्न होते हैं। खासकर, शरीर के उन स्थानों पर स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा दिखाई देते हैं जहां त्वचा का अधिक खिंचाव होता है, जैसे कि पेट, जांघें, कूल्हे, स्तन और बाहें आदि। इन निशानों का मुख्य कारण त्वचा के अंदर कोलेजन और इलास्टिन फाइबर्स का टूटना है, जो त्वचा को खिंचने और सिकुड़ने की क्षमता को बनाते हैं। वर्तमान समय में स्ट्रेच मार्क्स को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आधुनिक चिकित्सा और उपचारों के माध्यम से स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। इस लेख में दिल्ली, वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट, त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि शर्मा (Dr. Rashmi Sharma, Dermatologist Sr. Consultant at Fortis Hospital, Vasant Kunj, Delhi) स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण और इससे छुटकारा पाने के तरीके बता रही हैं।
स्ट्रेच मार्क क्यों आते हैं?
गर्भावस्था
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण त्वचा में खिंचाव होता है और स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं। खासकर पेट, जांघों और स्तनों पर ज्यादा दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चावल का आटा
वजन कम या ज्यादा होना
तेजी से वजन बढ़ने या घटने से त्वचा पर खिंचाव होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स उत्पन्न होते हैं। यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती है जो वजन कम करने या बढ़ाने की कोशिश में रहते हैं।
बॉडी बिल्डिंग
वर्तमान समय में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बॉडी बिल्डिंग का शौक होता है, इसके कारण भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो सकती है। बॉडी बिल्डिंग के दौरान मांसपेशियों के तेजी से बढ़ने से त्वचा पर खिंचाव होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स उत्पन्न होते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्या करें?
इसे भी पढ़ें: स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए ये नुस्खे अपनाती हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जानें उनका स्किनकेयर रूटीन
1. CO2 फ्रैक्शनल लेजर - CO2 Fractional Laser
यह एक मॉडर्न ट्रीटमेंट है जिसमें लेजर का उपयोग करके त्वचा की ऊपरी परत को हटाया जाता है। इससे कोलेजन को बढ़ावा मिलता है और स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
2. माइक्रोनीडलिंग
माइक्रोनीडलिंग ट्रीटमेंट से त्वचा के नीचे कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता हैं। इसके साथ ही यह ट्रीटमेंट स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक होता है।
3. डर्माब्रेशन - Dermabrasion
डर्माब्रेशन एक प्रक्रिया है जिसमें त्वचा की ऊपरी परत को हटाया जाता है। जिससे एक्सफोलिएट होती है और नई त्वचा का विकास होता है। यह प्रक्रिया स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करती है।
4. ट्रीटमेंट्स
कई प्रकार की क्रीम और लोशन बाजार में उपलब्ध हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। इनमें विटामिन E, कोकोआ बटर और रेटिनॉइड्स शामिल होते हैं। इन्हें नियमित रूप से लगाने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम हो सकती है।
ध्यान रखें कि अगर आप किसी भी तरह का स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं तो इसके लिए सही डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि डॉक्टर आपकी त्वचा की समस्या को देखकर सही सलाह देंगे। हालांकि, स्ट्रेच मार्क्स एक सामान्य समस्या है, इसे सही देखभाल और मॉडर्न ट्रीटमेंट के माध्यम से इसे कम किया जा सकता है। इन उपचारों को अपनाकर आप न केवल स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि अपनी त्वचा को हेल्दी भी बना सकते हैं।
View this post on Instagram
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version