खाना हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। लेकिन इसके बावजूद लोग इस पर ज्यादा फोकस नहीं करते हैं। सब्जियां काटने से लेकर खाना पकाने तक हम एक साथ कई काम करते हैं। इतना ही नहीं जब खाना खाने की बात आती है, तो अक्सर लोगों का ध्यान टीवी, मोबाइल की रील्स और वीडियोज पर होता है। खाना खाते समय जब हमारा फोकस थाली की बजाय बाकी चीजों पर होता है तो खाने के गले में अटकने की संभावना ज्यादा हो जाती है। खाने के गले में अटकने की वजह से सांस लेने में परेशानी जैसी चीजों का भी सामना करना पड़ता है। कई बार गले में खाना अटकना इतना परेशान करने वाला होता है कि लोगों को लगता है कि उनकी जान की जाने वाली है। गले में खाना अटकने के बाद तुरंत लोग इससे राहत पाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती है कि खाने के गले में अटकने के बाद क्या करना चाहिए और क्या कहीं। इसी वजह से आज हम आपको गले में खाना अटकने के बाद क्या करना चाहिए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए ओनली माय हेल्थ की टीम उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ. पीयूष मिश्रा से बात की।
गले में कहां फंस जाता है खाना? - Where in the throat does food get stuck?
डॉ. पीयूष मिश्रा का कहना है कि जब लोग खाना खाते हैं तो यह जीभ के बाद मुंह और उसके बाद फूड पाइप की ओर जाता है। फूड पाइप का रास्ता तय करने के बाद खाना पेट में जाता है और अपनी क्रिया शुरू करता है। जब हम खाना खाते वक्त हंसते हैं, ज्यादा बातें करते हैं या फिर तेजी से सांस लेते हैं, तब खाना फूड पाइप की ओर जाने की बजाय विंड पाइप में चला जाता है और फंस जाता है। जब खाना विंड पाइप में जाता है तो व्यक्ति को सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। विंड पाइप से खाने को जल्द से जल्द न निकाला जाए, तो इसकी वजह से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए इस परेशानी से तुरंत राहत पाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स
गले में खाना अटकने पर क्या करें? - What to do if food gets stuck in the throat?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, जिन लोगों को गले में खाना अटकने की समस्या होती है, उन्हें और ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा गले में खाना अटकने पर किसी भी तरह के ठोस पदार्थ का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। गले में खाना अटकने पर नीचे बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं।
1. पानी पिएं
गले में खाना अटकने की समस्या से राहत पाने के लिए एक बड़ा घूंट पानी का पिएं। ऐसा करने से भोजन नली में फंसा हुआ खाना गलाने में आसानी होती है और यह सीधे पेट में चला जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, पानी पीने से यह गले में फंसे हुए खाने को चिकनाई देता है, जो मुख्य रूप से लार का काम होता है। कुछ मामलों में लार काम नहीं कर पाती है क्योंकि भोजन ठीक से चबाया नहीं जाता है और इससे गले में सूखापन आ जाता है। जब आप पानी पीते हैं तो भोजन पर चिकनाई आ जाती है और वह पेट में चला जाता है।
2. ब्रेड का करें इस्तेमाल
हंसते हुए अगर आपका खाना गले में अटक जाता है तो आप ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रेड के एक बड़े टुकड़े को दूध में डुबोकर गीला कर लें। इसे निगलने की कोशिश करें। ऐसा करने से खाना गले के अंदर चला जाएगा और आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी।
इसे भी पढ़ेंः क्या पैडेड ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
3. बेकिंग सोडा
गले में खाना अटकने की समस्या से निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जाता है। बेकिंग सोडा को जब पानी में मिलाया जाता है, तो इसमें बुलबुले बनने लगते हैं। जब हम इस पानी को पीते हैं तो यह गले में फंसे हुए खाने को तोड़कर पेट तक पहुंचा सकते हैं और आपको परेशानी से राहत मिल सकती है।
घरेलू नुस्खों को अपनाने के बाद भी अगर आपके गले में अटके हुए खाने की समस्या ठीक नहीं होती है, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik.com