दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सरसों के तेल में एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें ये 2 चीजें, आएगी चमक

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप सरसों के तेल में नमक और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सरसों के तेल में एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें ये 2 चीजें, आएगी चमक


Salt and Turmeric with Mustard Oil to Get Rid of Yellow Teeth: दांतों का साफ-सुथरा रहना बहुत जरूरी होता है। जब दांत सही से साफ नहीं होते हैं, तो इससे मुंह में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। इससे दांत और मसूड़े खराब होने लगते हैं। दांत साफ करने के लिए सुबह-रात, दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद भी कई लोगों के दांतों में पीलापन जमा हो जाता है। ऐसे में पीलापन निकालने के लिए अकसर लोग दांतों की क्लींनिंग करवाते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही दांतों का पीलापन साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों का तेल सिर्फ सेहत नहीं, बल्कि त्वचा और ओरल हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। आप इसमें 2 चीजें यानी नमक और हल्दी मिलाकर दांतों को साफ कर सकते हैं। इससे दांतों का पीलापन दूर होगा और चमक बढ़ेगी।

दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें | salt and turmeric with mustard oil to get rid of yellow teeth in hindi

mustard oil for yellow teeth

1. सरसों का तेल 

सरसों का तेल दांतों और मसूड़ों के लिए काफी अच्छा होता है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है और प्लैक को हटाने में मदद करता है। सरसों का तेल दांतों के पीलेपन को भी हटाने में मदद करता है। यह मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकता है। इससे मसूड़ों की सूजन और दर्द में भी आराम मिलता है। यह रक्तस्त्राव को कम करता है और दांतों की चमक भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- क्यों पीले हो जाते हैं दांत? इन उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन

2. नमक 

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नमक, दांतों को साफ करने का एक शानदार घरेलू उपाय है। भारतीय लोग सदियों से दांतों को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल करते हैं। नमक दांतों को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह मसूड़ों और दांतों से बैक्टीरिया को भी हटाने में मदद करता है। नमक ओरल हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है।

3. हल्दी

हल्दी का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। हल्दी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है, जो पीले दांतों को साफ करने में मदद करता है। हल्दी दांतों का पीलापन हटाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। हल्दी, मसूड़ों की सूजन और दर्द को भी कम करता है। यह मूसड़ों से खून बहने की समस्या से भी राहत दिलाता है। अगर आपके दांत पीले हैं, तो आप हल्दी का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को साफ कैसे करें? जानें 5 घरेलू नुस्खे

salt and haldi

दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों के तेल में हल्दी और नमक का इस्तेमाल कैसे करें?

वैसे तो हम सभी दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग करते हैं। लेकिन कई लोग आज भी नेचुरल तरीके से दांतों को साफ करना पसंद करते हैं। अगर आपके दांत भी पीले हैं या ओरल हेल्थ खराब है, तो आप भी घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल, हल्दी और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें चुटकीभर नमक और हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट से अपने दांतों को साफ करें। आप दांतों को साफ करने के लिए तर्जनी उंगली या ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2-3 मिनट तक दांतों को इससे साफ करें और फिर पानी से मुंह धो लें।

Read Next

गैस्ट्रिक समस्याओं में रामबाण है जायफल, जानें कैसे करें सेवन

Disclaimer