Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को साफ कैसे करें? जानें 5 घरेलू नुस्खे

दांतों को साफ करने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, पीले दांतों को कैसे साफ करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को साफ कैसे करें? जानें 5 घरेलू नुस्खे

दांतों का साफ और चमकदार होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई लोगों को पीले दांतों की समस्या से परेशान रहना पड़ता है। दांत पीले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पीले दांत व्यक्ति की मुस्कुराहट को छीन सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति सफेद और चमकदार दांत चाहते हैं। लेकिन लिए अकसर लोग महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी पीले दांतों को साफ कर सकते हैं। आइए, जानते हैं पीले दांतों को साफ करने के लिए घरेलू उपाय-  

पीले दांतों को साफ कैसे करें?- Home Remedies to Clean Yellow Teeth in Hindi 

1. नीम का दातुन

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप नीम के दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के दातुन का उपयोग सर्दियों से किया जा रहा है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो दांतों को साफ करते हैं और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं। अगर आप नीम के दातुन का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए करेंगे, तो इससे दांतों का पीलापन भी दूर होता है। नीम का दातुन मसूड़ों को मजबूत बनाता है। मुंह की बदबू को भी दूर करता है। नीम का दातुन दांतों की समस्याओं को दूर करता है।

2. फलों के छिलके का इस्तेमाल करें

पीले दांतों को साफ करने के लिए फलों के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप केले, नींबू या संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों के छिलके, दांतों को साफ करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप फल का छिलका लें। इससे दांतों को साफ करें। फलों का छिलका ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आप भी अपने पीले दांतों को साफ करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्यों पीले हो जाते हैं दांत? इन उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन

बाततदै ूााूप

3. नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करें

पीले दांतों को साफ करने के लिए आप नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मुंह में नारियल का तेल डालें। अब 2-3 मिनट तक ऑयल पुलिंग करें। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाते हैं। नारियल का तेल दांतों को सफेद और चमकदार बनते हैं। नारियल तेल पीले दांतों को साफ करने में मदद करता है। अगर आपके दांत पीले हैं, तो आप नारियल तेल से ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। इससे मुंह की सूजन भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए ऐसे करें तेजपत्ता का इस्तेमाल, चमकने लगेंगे दांत

4. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

पीले दांतों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इससे दांतों की सफाई करें। इससे आपके दांतों का पीलापन दूर होगा। साथ ही, ओरल हेल्थ में भी सुधार होगा। नींबू मुंह के संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है।  

 

Read Next

नए साल में किचन से निकाल दें ये 4 अनहेल्दी चीजें, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

Disclaimer