Chilblains: सर्दियों में बढ़ जाती है चिलब्लेन (सूजन और खुजली) की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

Chilblains Home Remedies: चिलब्लेन एक समस्या है, जो सर्दियों में लोगों को ज्यादा परेशान करती है। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Chilblains: सर्दियों में बढ़ जाती है चिलब्लेन (सूजन और खुजली) की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय


Chilblains Home Remedies in Hindi: सर्दियों का मौसम हर व्यक्ति को पसंद होता है। इस मौसम में लोग खूब घूमते हैं और एंज्वॉय करते हैं। लेकिन सर्दियों का मौसम कई तरह की बीमारियों को भी साथ लाता है। सर्दियों में चिलब्लेन (Chilblains) की समस्या होना भी बेहद आम है। इस मौसम में चिलब्लेन लोगों को ज्यादा परेशान करता है। आपको बता दें कि चिलब्लेन एक ऐसी समस्या है, जिसमें त्वचा पर सूजन और दर्द होने लगती है। यह समस्या ज्यादा हाथों और पैरों में देखने को मिलती है। दरअसल, चिलब्लेन एक पेनफुल इंफ्लेमेशन है, जो ठंड की वजह से बार-बार परेशान करता है। चिलब्लेन की वजह से हाथों और पैरों में खुजली, रेड पैचेस और सूजन होने लगती है। यह एक सामान्य समस्या है, जिसे ठीक होने में 2-3 हफ्ते में लगते हैं। सर्दियों में यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। अगर आपको भी सर्दियों में चिलब्लेन की समस्या होती है, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं चिलब्लेन की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय (Chilblains Home Remedies in Hindi)

चिलब्लेन (पैरों में सूजन और पैच) के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid of Chilblains in Winters

1. त्वचा को गर्म रखें

सर्दियों में चिलब्लेन की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं, तो प्रभावित स्थान को गर्म रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप त्वचा को सीधे रगड़े नहीं। बल्कि, त्वचा को धीरे-धीरे गर्म करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। लेकिन  त्वचा को गर्म स्त्रोतों से दूर रखने की कोशिश करें। लेकिन आपको आग के पास बैठने से बचना चाहिए। आपको ठंड से खुद को बचाकर रखना चाहिए। इसे ठीक करने के लिए जितना संभव हो, ठंड के संपर्क में आने से बचें। 

2. सेंधा नमक का पानी

चिलब्लेन की समस्या ठीक करने के लिए आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें सेंधा नमक मिलाएं और इसमें पैर या हाथ डाल दें। आपको बता दें कि नमक, सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, सेंधा नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चिलब्लेन की समस्या को कम करते हैं। सेंधा नमक चिलब्लेन की समस्या में आराम दिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं से राहत पाने के लिए अचूक उपाय है सेंधा नमक, जानें किस समस्या में कैसे करें इस्तेमाल

Chilblains

3. एप्पल साइडर विनेगर

चिलब्लेन से राहत पाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका, चिलब्लेन की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह पैरों या हाथ के दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर सर्दियों में आप चिलब्लेन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो एक टब में गर्म पानी लें। इसमें एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब इस पानी से प्रभावित स्थान की सिकाई करें। 

इसे भी पढ़ें- घुटनों में सूजन के कारण हो रहा है दर्द, इन उपायों से पाएं जल्द राहत

4. एक्सरसाइज करें

सर्दियों में एक्सरसाइज करने से भी चिलब्लेन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, एक्सरसाइज या व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे शरीर का तापमान भी बढ़ता है। इससे चिलब्लेन की समस्या में आराम मिलता है। आपको दिन में 10-15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

Read Next

महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करती है कचनार, जानें उपयोग के तरीके

Disclaimer