सर्दियों के मौसम में लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है, जिसके कारण इंसान का पूरा दिन खराब हो जाता है। कब्ज होने पर न तो काम करने में मन लगता है और न ही कुछ खाने का मन होता है। आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण बहुत से लोग कब्ज की दिक्कत से परेशान रहते हैं। कब्ज के इलाज के लिए यूं तो बाजार में कई तरह की दवाएं और चूर्ण मिलते हैं लेकिन इनका नियमित सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आप कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय (kabj ka gharelu upay) आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कब्ज दूर करने के लिए अजवाइन और ओट्स को आटे (Roti for constipation) के साथ मिलाने के फायदे बताने वाले हैं।
कब्ज दूर करने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedy For Constipation In Winter
आटे में मिलाएं अजवाइन - Mix Ajwain In Flour
सर्दियों में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप आटे के साथ अजवाइन मिलाएं। अजवाइन पाचन को सुधारने में मदद करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अजवाइन का सेवन कब्ज से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है और आपके डाइजेशन को बेहतर बना सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बदन दर्द से आराम पाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें ऑलिव ऑयल
आटे के साथ अजवाइन (Ajwain) मिलाकर आप रोटी या चीला बना सकते हैं। अजवाइन से न सिर्फ कब्ज की समस्या (Ajwain for constipation) कम होगी बल्कि गैस और एसिडिटी को दूर करने में भी सहायक होगा। इसके लिए आपको 1 कप आटे में 2 चम्मच अजवाइन मिलानी होगी, रोजाना आटे में अजवाइन मिलाने से बचने के लिए आप एक बार में ही आटे के साथ अजवाइन मिलाकर स्टोर भी कर सकते हैं। अजवाइन मिलाकर रोटी या चीला बनाने से स्वाद भी अच्छा लगेगा। अगर आपको अजवाइन खाना पसंद नहीं है तो आप इसे पीसकर भी मिला सकते हैं, ऐसा करने से अजवाइन के दाने आपके मुंह में नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही गले में रहती है खराश तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
आटे में मिलाएं ओट्स - Mix Oats In Flour
फाइबर की कमी के कारण ज्यादातर कब्ज की समस्या होती है, ऐसे में आप अपने आटे में ओट्स का आटा जरूर मिलाएं। जिन लोगों का सर्दी के मौसम में कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है उन्हें अपने रोजाना खाने वाले आटे में ओट्स का आटा मिलाकर सेवन करना चाहिए।
ओट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही ओट्स में मौजूद फाइबर के कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा, जिससे बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होगी और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। ओट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर के साथ आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों के मौसम में आपको हेल्दी रखने में मददगार साबित होंगे।
आटे के साथ अजवाइन और ओट्स मिलाकर सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति में सुधार हो सकता है और सर्दियों में कब्ज की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इसकी शुरुआत से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
All Images Credit- Freepik