सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और गले में खराश एक आम समस्या हैं, जिससे देश की लगभग आधी से ज्यादा जनता परेशान रहती है। इस मौसम में निरोग रहने के लिए दिन की शुरुआत स्वस्थ तरीके से करनी चाहिए। ठंड के मौसम में गले में खुजली, दर्द और गले में खराश से बचने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। भारतीय घरों की किचन में कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं, जो ठंड के मौसम में आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं। सर्दियों में सुबह के समय गले में खराश सबसे ज्यादा परेशान (How to fix a sore throat when you wake up) करती है, आइए जानते हैं इससे बचने के आसान घरेलू उपाय।
सर्दियों में गले की खराश के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies To Stop Sore Throat In The Morning
1. भीगी हुई काली किशमिश - Soaked Black Raisins
गले में खराश और खांसी की समस्या दूर करने में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर काली किशमिश का इस्तेमाल कारगर साबित होता है। इसके लिए आप 5 से 6 काली किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह किशमिश को चबाकर खाएं और पानी पिएं। काली किशमिश का नियमित सेवन आपकी समस्या को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: खांसी से परेशान हैं तो सुबह पिएं ये चाय, जानें फायदे
2. शहद और अदरक - Honey And Ginger
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक का रस गले की खराश को शांत कर सकता है। सुबह के समय 1 चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा आप अदरक के रस का सेवन गुनगुने पानी में मिलाकर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरानी खांसी दूर करने में कारगर साबित हो सकती है काली किशमिश, डॉक्टर से जानें इसके फायदे
3. लौंग - Clove
एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लौंग का सेवन गले में खराश को शांत कर सकता है। लौंग के सेवन से गले में होने वाली सूजन भी कम हो सकती है। इसके लिए आप एक कप पानी में 4 से 5 लौंग डालकर उसे उबालें और फिर इस पानी को ठंडा होने दें। इस पानी से गरारा करने से गले की सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा आप गले की खराश को दूर करने के लिए सुबह के समय लौंग चबा सकते हैं या चाय में 2-3 लौंग डालकर भी पी सकते हैं।
4. गर्म पानी - Hot Water
सुबह के समय गर्म पानी पीना शरीर को ताजगी पहुंचाने के साथ-साथ गले में सूजन को भी आराम प्रदान कर सकता है। इसके अलावा आप भाप लें, इससे आराम मिलता है।
5. हर्बल चाय - Herbal Tea
सर्दियों में गले की खराश को दूर करने के लिए हर्बल चाय का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह के समय तुलसी, अदरक, लौंग, और दालचीनी की चाय का सेवन करें। सुबह के समय हर्बल चाय गले की सूजन को कम करने में सहायक हो सकती है और साथ ही सर्दी-जुकाम से भी राहत दिला सकती है।
यदि गले में खराश और सूजन बहुत ज्यादा हो और लंबे समय तक बनी रहे, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
All Images Credit- Freepik