अदरक का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Benefits Of Ginger Juice: अदरक का रस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसको पीने के 5 फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अदरक का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका


अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं में किया जाता है। अदरक में कई तरह के पोषक तत्व जैसे जिंक, आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और मैगनीज आदि पाए जाते हैं।  अदरक का रस शरीर की कई परेशानियों को चुटकी में ठीक करता है, जैसे- सर्दी, कफ, शरीर में दर्द और बुखार आदि। अदरक में एंटी-वायरल गुण होने से ये मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन में बहुत जल्दी आराम दिलाता है। अदरक का रस पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं अदरक का रस पीने के फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है

अदरक का रस पेट की समस्याओं को दूर करता है। अदरक का रस पीने से गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द में आराम मिलता हैं। अदरक का रस पीने से खाना आसानी से पच जाता है। अगली बार जब भी आपको पेट में भारीपन लगे, तो आप 1 चम्मच अदरक के रस में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पिएं। अदरक का रस खाना पचाने में सहायता करता है।

हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है

अदरक का रस पीने से  शरीर की अंदरूनी सूजन कम होती है और खून पतला होता है। इसके अलावा अदरक का रस पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।  ये रस अगर नियमित पिया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल  कंट्रोल रहता है। इसलिए इसे हार्टे के लिए फआयदेमंद माना जाता है।।

पीरियड्स के दर्द में राहत

महिलाओं को कई बार पीरियड्स के समय पेट में असहनीय दर्द होता है। इस समय अदरक का रस पीने से पेट दर्द में राहत मिल सकती है। इसको पीने से शरीर का दर्द और खराब मन को भी ठीक किया जा सकता है। अदरक का रस पीरियड्स की समस्याओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

मितली

अदरक का रस उल्टी, जी मिचलाने और मितली की समस्याओं को आसानी से ठीक कर सकता है। अदरक का रस चक्कर को भी कम करता है। ट्रैवल करने से पहले अगर अदरक के रस का सेवन किया जाए, तो उल्टी और मितली की समस्या को ठीक किया जा सकता है। गर्भवती स्त्रियों, जिन्हें मॉर्निंग सिकनेस की परेशानी होती है, उन्हें भी अदरक का रस पीने की सलाह दी जाती है।

अर्थराइ‍टिस में राहत 

अदरक का रस अर्थराइ‍टिस और जोड़ों के दर्द को भी आसानी से कम करता है। अदरक के रस में ऐसा तत्व पाया जाता है, जो मांसपेशियों के तनाव को कम करता है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है। कई बार अर्थराइ‍टिस में घुटने में सूजन भी आ जाती है, इस समस्या में भी अदरक का रस लाभकारी होता है।

Benefits Of Ginger Juice

अदरक का रस बनाने का तरीका

अदरक का रस बनाने के लिए 1 से 2 इंच अदरक का टुकड़ा लें। अब इस अदरक का छिलका उतार कर कद्दूकस करें। कद्दूकस करने के बाद हाथ की सहायता से इसका रस निकालें। अब इस रस में शहद और नींबू या काला नमक डालकर आसानी से पिया जा सकता हैं। आप चाहें तो अदरक का रस सादा भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- खाना हजम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक चीजें

अदरक का रस वैसे तो शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें डायटीशियन की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version