Sat Sep 12, 2026 | 03:11 AM IST

Doctor Verified

हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें डायटीशियन की राय

Eating Eggs in High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान।

Eating Eggs in High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले हाई बीपी वयस्कों में देखी जाती थी, लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियां जैसे हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के सेवन के साथ ही डाइट का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। असंतुलित खानपान और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से भी यह समस्या लोगों में देखने को मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में कुछ चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। लोगों का यह सवाल है कि हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाने से फायदा मिलता है या नुकसान होता है?

हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खा सकते हैं या नहीं?- Can We Eat Eggs During High Blood Pressure?

अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जिनका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर में क्या अंडा खाना फायदेमंद है या नहीं? इस बात को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि इस समस्या में अंडा खाएं या नहीं? ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं, अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में संतुलित मात्रा में अंडा खाना फायदेमंद माना जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि अंडे के सफेद भाग का सेवन करने से हाई बीपी कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। अंडे के सफेद भाग में कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में फायदेमंद होता है। 

Eating Eggs in High Blood Pressure

इसे भी पढ़ें: इन 5 पोषक तत्वों की कमी से बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, जानें इनके स्रोत

हाई ब्लड प्रेशर में कैसे करें अंडे का सेवन? How to Eat Eggs in High Blood Pressure in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर में अंडे के सफेद भाग का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी डाइट में अंडे को कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप सुबह ब्रेकफास्ट के रूप में भी अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह 4-5 उबले हुए अंडे का सफेद भाग खाना फायदेमंद होता है। ध्यान रहे अंडे का पीला भाग खाने से हाई बीपी के मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए पीले भाग को निकालकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

अंडे के सफेद भाग में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसलिए मरीजों को इसका सेवन नियमित रूप से करने की सलाह दी जाती है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अंडे के सफेद भाग का सेवन करने से आपको हाई बीपी कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सोडियम का कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं, तो किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर ली सलाह जरूर लें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

डायबिटीज (शुगर) में बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, जानें खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2022 17:09 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content