खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण आज के समय में कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों में भी कब्ज की परेशानी देखने को मिल जाती है। लेकिन, अगर सुबह सही तरह से पेट साफ न हो तो इसका असर दिनभर की गतिविधियों पर पड़ता है। दरअसल, ज्यादा तला-भूना और फाइबर की कमी का सीधा असर हमारे सेहत पर पड़ता है, जिसके कारण कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, अगर आप भी लगातार कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो अपने आटे में कुछ चीजों को मिलाकर (kabj se rahat pane ke liye kya karen) कब्ज से राहत पा सकते हैं। तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि कब्ज की समस्या होने पर आटे में क्या मिलाना चाहिए?
कब्ज से राहत के लिए आटे में क्या मिलाएं? - What To Add in Flour To Avoid Constipation in Hindi?
1. सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे आटे में मिलाकर रोटी बनाकर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषण मिलता है, बल्कि यह गट के काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है। सोयाबीन का आटे में मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या कम होती है, क्योंकि इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर होते हैं। इतना ही नहीं इसका सेवन महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असंतुलन को भी ठीक करता है।
इसे भी पढ़ें: कम समय में कब्ज से राहत कैसे पाएं? जानें पेट साफ करने के 5 असरदार घरेलू उपाय
2. सब्जियों का इस्तेमाल
आटे में सब्जियां मिलाकर खाने से भी उसमें फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। आप अपने आटे में पालक, मेथी, गाजर और लौकी को काटकर या कद्दूकस करके अपने आटे में मिला सकते हैं। सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल त्याद को आसान बनाता है। सब्जियों के आटे से तैयार रोटीी खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं।
3. जौ का आटा
जौ एक पौष्टिक अनाज है, जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, और ये कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। आटे में जौ मिलाकर खाने से गट हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, कब्ज की समस्या कम होती है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। साथ ही ये आपके पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।
4. मेथी के बीज
आयुर्वेद में मेथी के बीज कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। मेथी के बीजों को हल्का भूनकर पीस लें और आटा गूदते समय उसमें 1 या 2 चम्मच पाउडर आटे में मिलाएं। अगर आप चाहें तो मेथी के पत्तों को भी आटे में मिला सकते हैं। मेथी को आटे में मिलाकर खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है, गैस, अपच और कब्ज से राहत मिलता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
5. अलसी के बीज
अलसी के बीज एक सुपरफूड के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है। अपने आटे में अलसी के बीज मिलाने के लिए आप उन्हें हल्का भूनकर पीस लें और फिर आटे में 1-2 चम्मच इस पाउडर को मिलाएं। अलसी के बीज आटे में मिलाकर खाने से मल त्याग में आसानी होती है और पेट की सफाई भी होती है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगी राहत
निष्कर्ष
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपने आटे में सोया बीन, सब्जियां, जौ, मेथी के बीज और अलसी के बीज मिला सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी रोटी को पौष्टिक बनाने में मदद करता है, बल्कि पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
कब्ज होने का मुख्य कारण क्या है?
कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खासतौर पर डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े हैं। खासकर खाने में फाइबर की कमी, पानी कम पीना और कम शारीरिक गतिविधियां करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।कब्ज से कौन सा अंग प्रभावित होता है?
कब्ज की समस्या आमतौर पर आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। कब्ज के कारण मल त्याग करने में मुश्किल होती है, जिससे मल टाइट और सूखा आता है।कब्ज से कौन सा अंग प्रभावित होता है?
कब्ज की समस्या आमतौर पर आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। कब्ज के कारण मल त्याग करने में मुश्किल होती है, जिससे मल टाइट और सूखा आता है।