Drinks To Get Rid of Constipation: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल कब्ज का कारण बन सकते हैं। अगर आप पानी कम पीते हैं, तो इससे खाना पचने में मुश्किल होगी और कब्ज हो सकती है। डेली डाइट में फाइबर कम लेने से भी बॉवेल मूवमेंट ठीक से नहीं हो पाता है। इस कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, तरल-पदार्थों का सेवन कम करने या तला-भूना खाना खाने से भी कब्ज हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ऐसे में दादी-नानी के बरसों पुराने घरेलू नुस्खे फायदेमंद होते हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने डायटिशियन गीतांजली सिंह से बात की। आइए इस लेख में जानें कब्ज से राहत पाने के लिए कौन-से ड्रिंक पीने चाहिए।
कब्ज से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स- Which Drinks Are Best For Constipation
गुनगुने पानी में घी- Ghee in Lukewarm Water
कब्ज से राहत पाने के लिए आप गुनगुने पानी में घी मिलाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। आप रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
गर्म पानी में इसबगोल- Isabgol in Warm Water
गर्म पानी में इसबगोल मिलाकर पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। इससे कब्ज पिघलता है और पेट साफ हो पाता है। इसबगोल आंतों की सफाई करने में मदद करता है। डेली डाइट में इसे शामिल करने से मलत्याग ठीक से हो पाता है। इसका सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में सोने से करीब एक घंटा पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कब्ज और दस्त से लेकर बवासीर तक: जानिए आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल के फायदे, नुकसान और उपयोग
छाछ या दही- Chaach or Dahi
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो अपनी डेली डाइट में छाछ या दही जरूर शामिल करें। इनमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से खाना ठीक से पचता है, तो कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। दही और छाछ पीने से बॉवेल मूवमेंट भी इंप्रूव होता है और डाइजेशन ठीक रहता है।
गर्म पानी में नींबू- Lemon in Warm Water
अगर आपको ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या रहती है, तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट साफ हो पाता है। इसके सेवन से मलत्याग करना भी आसान हो जाता है। नींबू में विटामिन सी होता है जिससे बॉडी को हाइड्रेशन मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या कब्ज के कारण एक्जिमा हो सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बीच संबंध
सेब का जूस- Apple Juice
डेली डाइट में सेब का जूस शामिल करने से भी कब्ज से राहत मिलती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण डाइजेशन और बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट साफ हो पाता और ब्लोटिंग और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
निष्कर्ष
कब्ज की समस्या होने पर आप इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जैसे- अगर किसी को वेट गेन या कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, तो पानी में घी मिलाकर पीना नुकसानदायक हो सकता है। इन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करने के साथ एक्सरसाइज और वॉक करना भी जरूरी है। क्योंकि इससे बॉवेल मूवमेंट ठीक से होगा और पेट साफ हो पाएगा।
FAQ
सुबह खाली पेट कब्ज के लिए क्या पीना चाहिए?
कब्ज से राहत पाने के लिए गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सौंफ, जीरा या धनिये के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। गुनगुने पानी में इसबगोल, नींबू या घी मिलाकर पीने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है।कब्ज में कौन सी दाल खानी चाहिए?
कब्ज से राहत पाने के लिए हरी मूंग यानी मूंग छिलका दाल का सेवन किया जा सकता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन दोनों होते हैं, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। कब्ज में भारी दाल जैसे अरहर, राजमा, छोले या उड़द का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इन्हें पचने में समय लगता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।कौन से पेय कब्ज को कम करते हैं?
कब्ज कम करने के लिए गर्म तरल पदार्थ ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं। जीरे और सौंफ की चाय ले सकते हैं। इसके अलावा, गर्म पानी में इसबगोल या घी डालकर पीना भी फायदेमंद होगा।