नीम की दातुन के खास गुण के साथ होते है इसके कुछ नुकसान, सोच समझकर ही करें इसका इस्तेमाल

अगर आप भी अपने दांतों पर नीम की दातुन का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये कैसे आपके दांतों को रखती है स्वस्थ। 

Vishal Singh
Written by: Vishal SinghUpdated at: Nov 10, 2020 14:32 IST
नीम की दातुन के खास गुण के साथ होते है इसके कुछ नुकसान, सोच समझकर ही करें इसका इस्तेमाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

दांत को स्वस्थ रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हीं में से एक तरीका है नीम की दातुन। नीम की दातुन लोग लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारे लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक है? आप में से बहुत कम लोग ही इसका जवाब जानते होंगे। अक्सर हम सभी ये समझते हैं कि नीम की दातुन हमारे लिए पूरी तरह से सुरक्षित है, जबकि ये पूरी तरह से सही नहीं है। जी हां, नीम की दातुन या नीम जितना हमारे लिए फायदेमंद है उतने ही इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो हमारे दांतों को क्षति पहुंचा सकते हैं। इस बारे में हमने बात की गुरुग्राम के पारस अस्पताल में प्रोस्थोडोन्टिस्ट डॉ रिधिमा धमीजा से। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि नीम की दातुन हमारे लिए कितनी सही या नुकसानदायक है।

neem datun

कैसे फायदेमंद है नीम की दातुन

आप कई सालों से लोगों और अपने घर में बुजुर्ग सदस्यों को देखते आ रहे होंगे कि वो हर सुबह नीम की दातुन से अपने दांतों की सफाई करते हैं। ऐसे ही कई लोग हैं जो सुबह की शुरुआत में ही नीम की दातुन का इस्तेमाल करते हैं। भारत में लोग इसे आयुर्वेदिक ब्रश के रूप में देखते हैं। जर्नल 'फार्माकोग्नॉसी रिव्यू' में 'अजादिराचट्टा इंडिका: अ हर्बल पैनेशिया इन डेंटिस्ट्री - एन अपडेट नाम से प्रकाशित एक अध्ययन में दिखाया गया है कि नीम की छाल दांतों के लिए एक सक्रिया घटक के रूप में है। सामने आए अध्ययन के मुताबिक, नीम की छाल का मसूड़ों की समस्या और दांतों में संक्रमण को दूर करने का काम करते हैं। आपको बता दें कि इस अध्ययन में नीम की छाल को दांतों के इलाज के लिए एक बेहतरीन तरीके के रूप में देखा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: दांतों के पीलेपन से आप भी हैं परेशान? तो आज से इन तरीकों को अपनाएं और पाएं सफेद चमकदार दांत

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गुरुग्राम के पारस अस्पताल में प्रोस्थोडोन्टिस्ट डॉक्टर रिधिमा धमीजा से हमने इस बारे में बात की। इस विषय पर डॉक्टर रिधिमा धमीजा का कहना था कि नीम अपने बहुत से फायदेमंद गुणों के साथ जाना जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं। लेकिन नीम की दातुन से लगातार और ज्यादा देर तक दांत को साफ करना नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर रिधिमा का कहना है कि अगर हम बहुत देर तक दांतों को दातुन से साफ करते हैं तो इस कारण हमारे दांत भी घिसने लगते हैं जिस कारण ये कमजोर होकर झड़ जाते हैं। जबकि जिन लोगों का ये मानना है कि दातुन से आपके दांत मजबूत होते हैं तो ये धारण गलत है। डॉक्टर रिधिमा ने बताया कि ये हकीकत है कि नीम कई संक्रमण और वायरस का खात्म करता है लेकिन इसकी दातुन का बहुत इस्तेमाल नुकसानदायक है।  

क्या बच्चों के लिए सुरक्षित है नीम की दातुन?

डॉक्टर रिधिमा धमीजा का बच्चों के मामले में कहना है कि ये बड़े हो या बच्चे हर किसी के दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर रिधिमा के अनुसार, बच्चों के दांत काफी कमजोर होते हैं, ऐसे में जो माता-पिता उन्हें दातुन करने की आदत डालते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नीम की दातुन से बच्चों के दांत और भी ज्यादा कमजोर हो सकते हैं। जिसकी वजह से उनके दांत आसानी से टूट जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुबह-सुबह नीम की पत्‍तियां चबाने भर से निकल जाती है दांतों की मैल, ठीक हो जाते हैं पेट के अल्‍सर

नीम की दातून में कौन से प्रभावी गुण हैं?

नीम सदियों से कई इलाज के काम आती है, आयुर्वेद में इसे ज्यादातर इलाज के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीम में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे बालों, त्वचा, संपूर्ण स्वास्थ्य और दांतों को फायदा पहुंचाते हैं। आपको बता दें कि नीम में फाइटोकेमिकल और एंटी माइक्रोबियल एजेंट गुण होते हैं जो इसे फायदेमंद बनाते हैं।

Read More Articles on Miscellaneous in Hindi

Disclaimer