How To Clean Yellow Teeth Naturally: खराब खानपान से जुड़ी आदतें दांतों के पीलेपन का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, दांतों की देखभाल न करने के कारण भी दांत पीले होने लगते हैं। ऐसे में अगर दांतों की देखभाल ठीक से करने की आदत बनाई जाए, तो दांतों को सफेद किया जा सकता है। दांतों का पीलापन कई बार शर्मिंदा होने की वजह भी बनता है। इसके कारण कुछ लोग खुलकर हंसने में शर्म महसूस करते हैं। ऐसे में लोग दवाओं के जरिए दांतो का पीलापन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये चीजें हर किसी को सूट नहीं करती हैं। ऐसे में आप घर पर बना सौंफ और नीम का दंत मंजन बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल होती हैं। इसलिए इसे रोज इस्तेमाल करने से साइड इफेट्स नहीं होते और दांतों का इनेमल साफ होने लगता है। इस मंजन को बनाने की विधि बताते हुए नैचरोपैथी प्रैक्टिसनर और न्यूट्रिशनिस्ट वैशाली पाटिल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे और बनाने की विधि।
पहले जानें दांत पीले क्यों होने लगते हैं?
दांतों के पीले होने के कई कारण होते हैं। अगर आप ज्यादा एसिडिक खाना खाते हैं तो इसके कारण दांतों का इनेमल खराब होने लगता है। अगर आप खाना खाकर दांतों को बिना साफ किये सो जाते हैं, तो इससे भी दांतों का रंग पीला हो सकता है। दांतों पर प्लॉक जमा होने, कैफीन के ज्यादा सेवन या कुछ एंटीबायोटिक्स के सेवन से भी दांत साफ होने लगते हैं।
दांतों का पीलापन हटाने के लिए बनाएं सौंफ और नीम का मंजन- How To Make Fennel Seeds And Neem Powder For Teeth
सामग्री
- सौंफ- 2 चम्मच
- नीम- एक मुट्ठी
- लौंग- 5 लौंग
- बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
- सूखा मंजन- 5 चम्मच
- मुलेठी पाउडर- 2 चम्मच
- सौंठ- 1 चुटकी
- फिटकरी- 2 चुटकी
इसे भी पढ़ें- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सरसों के तेल में एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें ये 2 चीजें, आएगी चमक
बनाने की विधि
मंजन बनाने के लिए मिक्सी जार में एक मुट्ठी सुखी नीम की पत्तियां लीजिए। अब इसमें 2 बड़ा चम्मच सौंफ और 5 लौंग डालें। सामग्री को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। पाउडर को एक बर्तन में डाल लें। अब इसमें अपनी पसंद का कोई भी सूखा मंजन डालें। आपको करीब 4 से 5 चम्मच सूखा मंजन मिलाना है। इसके साथ ही, थोड़ा मुलेठी पाउडर, फिटकरी पाउडर, सौंठ पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और पाउडर तैयार कर लें।
सौंफ और नीम का मंजन कैसे फायदेमंद है?
नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से बैक्टीरिया दूर होते हैं और इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। बेकिंग सोडा और सौफ दांतों को साफ करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से दांतों में जमा प्लॉक कम होने लगता है। सौंठ, फिटकरी और लौंग मसूड़ों को मजबूत बनाने और दांतों को साफ रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए ऐसे करें तेजपत्ता का इस्तेमाल, चमकने लगेंगे दांत
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो उसका इस्तेमाल मंजन बनाने में नहीं करें।
- इस तरह से आप घर पर ही मंजन बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ दिन में असर नजर आने लगेगा।
- दिन में दो बार इस्तेमाल करने से आपको जल्द असर नजर आएगा। इस मंजन को आप सुबह के बाद सोने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं।
View this post on Instagram