What to do if Your Stomach Gets Upset During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पेट से जुड़ी समस्याएं भी महिलाओं को परेशान करती हैं। किसी को कब्ज की दिक्कत होती है, तो कोई महिला गैस और एसिडिटी से परेशान रहती है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को पेट खराब जैसी समस्या से परेशान रहना पड़ता है। अगर प्रेग्नेंसी में पेट खराब हो जाए तो क्या करना चाहिए? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
प्रेग्नेंसी में पेट खराब हो जाए तो क्या करना चाहिए?
1. फलों का सेवन करें
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट खराब होने पर फलों का सेवन जरूर करें। इस दौरान केला और सेब का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इनमें फाइबर भी अधिक होता है, जो आंतों और पेट की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।
2. शरीर को हाइड्रेट रखें
प्रेग्नेंसी में पेट खराब होने पर शरीर को हाइड्रेट जरूर रखें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप खूब पानी पीएं। साथ ही, नींबू पानी, नारियल पानी या अन्य इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में पेट साफ रखने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, नहीं होगी कोई परेशानी
3. नींबू और अदरक की चाय पिएं
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको पेट खराब होने की शिकायत रहती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और अदरक से बनी हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। नींबू और अदरक, दोनों पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप चाहें तो पुदीने की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
4. जीरे का पानी पिएं
प्रेग्नेंसी में पेट खराब होने पर आपको जीरे के पानी का भी सेवन करना चाहिए। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप जीरे को पानी में उबालें और फिर इस पानी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में होने वाले पेट दर्द से बचाव के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स
5. रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें
पेट खराब होने पर आपको रोजाना एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से आंतों और पेट की सेहत बेहतर बनी रहती है। इसके लिए आप रोजाना 30 से 35 मिनट रोज एक्सरसाइज जरूर करें। आप चाहें तो योगाभ्यास भी कर सकते हैं।