Expert

घर पर आयुर्वेदिक मंजन कैसे बनाएं? जानें तरीका और फायदे

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आयुर्वेदिक मंजन यानी टूथ पाउडर कारगर साबित हो सकता है। यहां जानिए घर में आयुर्वेदिक टूथ पाउडर घर पर कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर आयुर्वेदिक मंजन कैसे बनाएं? जानें तरीका और फायदे


ओरल हाइजीन का ख्याल न रखने के कारण अक्सर लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याएं जैसे कि दांतों का पीलापन, दांतों में कीड़े लगना और असहनीय दर्द होता है। इन समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप ओरल हाइजीन का खास ख्याल रखें। दांतों के पीलेपन और मुंह की दुर्गंध के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी होती है। यूं तो बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मिलते हैं, जिनके विज्ञापनों में दावा किया जाता है कि टूथपेस्ट के इस्तेमाल के बाद दांतों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। लेकिन असल में केमिकल्स से भरे टूथपेस्ट दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। अगर आप दांतों और मसूड़ों को हेल्दी बनाना चाहते हैं घर में आयुर्वेदिक तरीके से टूथ पाउडर यानी दंत मंजन तैयार कर सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) आयुर्वेदिक टूथ पाउडर बनाने का तरीका और फायदे बता रहे हैं।

आयुर्वेदिक टूथ पाउडर घर पर कैसे बनाएं? - How To Make Ayurvedic Tooth Powder At Home In Hindi

घर में बने इस आयुर्वेदिक टूथ पाउडर के इस्तेमाल से मसूड़े मजबूत होते हैं और मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर हो सकती है। यहां जानिए आयुर्वेदिक दंत मंजन कैसे बनाएं?

इसे भी पढ़ें: बच्चों को दांत दर्द से राहत दिलाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर

आयुर्वेदिक टूथ पाउडर बनाने के लिए आपको 50 ग्राम चारकोल, 50 ग्राम लौंग, 50 ग्राम मुलेठी, 50 ग्राम दालचीनी, 50 ग्राम तोमर के बीज, 50 ग्राम अकरकरा और 50 ग्राम नीम के सूखे पत्ते चाहिए होंगे। सभी सामग्री को 2 से 3 दिन के लिए धूप में रखकर अच्छे से सुखाएं ताकि इसका पाउडर आसानी से बन सके। जब सभी सामग्री बिल्कुल सूख जाए तो इन्हें मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस लें। अगर एक बार में महीन न हो तो इससे 2 से 3 बार चलाकर पीसें और फिर छानकर एक जार में भर लें। आखिर में इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं, अब आपका होममेड आयुर्वेदिक टूथ पाउडर तैयार है। 

charcoal

इसे भी पढ़ें: Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को साफ कैसे करें? जानें 5 घरेलू नुस्खे

आयुर्वेदिक टूथ पाउडर के फायदे - What Are The Benefits Of Tooth Powder

1. घर में नेचुरल यानी प्राकृतिक सामग्री से तैयार आयुर्वेदिक टूथ पाउडर मसूड़ों को हेल्दी बनाने में सहायक होता है। इसके साथ ही मुंह की बदबू को कम करने में मदद करता है।

2. जिन लोगों को अक्सर मुंह में छाले होते हैं उनके लिए भी ये टूथ पाउडर लाभकारी साबित हो सकता है। इस टूथ पाउडर के इस्तेमाल से मुंह के छालों को ठीक करने में मदद मिलती है।

3. आयुर्वेदिक टूथ पाउडर मसूड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

4. घर में बने आयुर्वेदिक टूथ पाउडर के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन भी दूर होता है।

5. बिना केमिकल के घर में तैयार होने वाला टूथ पाउडर ओरल हाइजीन को मेंटेन रखता है, जिससे मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं।

इस प्रकार, घर पर आयुर्वेदिक दंत मंजन यानी टूथ पाउडर तैयार करके आप ओरल हाइजीन का ध्यान रख सकते हैं। यह सरल और प्राकृतिक उपाय आपके दांतों और मसूड़ों की देखभाल करने में सहायक हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

शरीर में वात बढ़ने पर खाएं गुड़ और अदरक से बनी ये गोलियां, दूर होती हैं कई समस्याएं

Disclaimer