Expert

बच्चों को दांत दर्द से राहत दिलाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर

Home Remedies To Treat Toothache In Kids: बच्चों के दांत में दर्द होने पर वह काफी परेशान हो जाते हैं, जानें दर्द को दूर करने के उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को दांत दर्द से राहत दिलाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर


Home Remedies To Treat Toothache In Kids: बच्चों के दांत में कैविटीज की समस्या बड़ों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा होती हैं क्योंकि बच्चे ओरल हेल्थ पर उतना ध्यान नहीं दें पाते हैं। साथ ही वह कैंडिज, आइस्क्रीम, बिस्किट और मीठी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं, जिस कारण दांत में दर्द होना सामान्य बात हैं। लेकिन कई बार बच्चों को ये दर्द इतना परेशान कर देता हैं कि उन्हें खाने-पीने में दिक्कत होने के साथ वह काफी चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में डैटिंस्ट के पास ले जाने के साथ बच्चों के दांत के दर्द को दूर करने के लिए कुछ उपायों को किया जा सकता हैं। इन उपायों को करने से दांत का दर्म कम होने के साथ कैविटीज की समस्या में भी आराम मिलेगा। इन उपायों को जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से। 

लहसुन

बच्चों को दांत के दर्द से राहत देने के लिए लहसुन का उपयोग किया जा सकता हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांत दर्द से राहत हानिकारक बैक्टीरिया को भी कम करते हैं। लहसुन दर्द निवारक के रूप में भी काम करता है। इसका उपयोग करने के लिए 1 से 2 लहसुन का पेस्ट बनाकर बच्चों के दांत में 5 मिनट के लिए रखें।

नमक के पानी का उपयोग

बच्चों के दांत के दर्द को दूर करने के लिए नमक के पानी से गरारे भी कराएं जा सकते हैं। नमक के पानी गरारे करने से कैविटीज कम होती है बैक्टीरिया भी दूर होते हैं। इसका उपयोग करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी में 1/2 चम्मच नमक को मिलाएं और बच्चों को इस पानी को मुंह के चारों ओर घुमाने के लिए कहें। ऐसा करने से संक्रमण और जलन से राहत मिलती है।

garlic

पुदीना का पत्ता

बच्चों के दांत के दर्द को कम करने के लिए पुदीना का पत्ता एक अच्छा ऑप्शन है। पुदीना नेचुरल दर्द निवारक है, जो दर्द को कम करने के साथ सांस से जुड़ी दुर्गध को भी कम करता है। इसका उपयोग करने के लिए बच्चों के दांत में 1 से 2 पत्ते को रखें। ऐसा करने से दांत के दर्द में जल्दी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- जुकाम से कान बंद हो जाए तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

आइस पैक

बच्चों को दांत के दर्द से राहत देने के लिए आइस पैक लगा सकते हैं। आइस पैक रक्त वाहिकाओं को संकुचित करके, सूजन और जलन को कम करके दर्द से राहत देता है। इसका उपयोग करने के लिए दर्द वाली जगह पर 20 मिनट तक बर्फ से सिंकाई करें। 

एलोवेरा जेल से मसाज करें

बच्चों को दांत के दर्द से राहत देने के लिए बच्चों के दांत में एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को कम करके दांत के दर्द को कम करता है। इसका उपयोग करने के लिए जरा सा एलोवेरा जेल लगाकर बच्चों के दांत में लगाकर हल्के से मसाज करें।

बच्चों के दांत में दर्द होने पर इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

Read Next

गुलाब की पंखुड़ियों और कच्चे दूध से पाएं चेहरे पर निखार, जानें स्क्रब और फेस मास्क बनाने के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version