जुकाम से कान बंद हो जाए तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

जुकाम होने पर कान बंद होने की समस्या होना काफी आम है। अगर आप इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
जुकाम से कान बंद हो जाए तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Ear Pain Due to Cold: सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर कई लोगों को कान बंद की समस्या होने लगती है। कई बार रात को सोते समय इस तह की परेशानी काफी ज्यादा देखी जाती है। इस तरह की समस्या होने पर आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको जुकाम में कान बंद की परेशानी होने पर क्या करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दी में कान बंद की समस्या होने पर क्या करें? 

जुकाम में कान बंद की परेशानी होने पर क्या करें?

जुकाम में कान बंद की परेशानी होने पर घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-

लहसुन का तेल

कान बंद की समस्या होने पर लहसुन के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 2 से 3 बड़े चम्मच लहसुन का तेल लें। इसमें लहसुन की कुछ कलियां डाल लें। अब इसे अच्छे से गर्म करें। इसके बाद इसे गर्म करें। अब इस तेल को ठंडा होने दें। जब तेल हल्का सा ठंडा हो जाए तो इसे रुई की मदद से अपने कान में डालें। इससे कान बंद की परेशानी को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - कान के पीछे दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम 

भाप से कान बंद की समस्या करें दूर

सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर कान बंद होने पर भाप से आपको काफी आराम मिलेगा। इसके लिए 1 बड़े से बर्तन में पानी लें। इसके बाद इसे अच्छे से उबालें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाएं तो अपने सिर पर तौलिया रखकर स्टीम लें। इससे बंद कान खुल सकते हैं। साथ ही सर्दी-जुकाम की परेशानी भी दूर हो सकती है। 

गुनगुना पानी का करें इस्तेमाल

कान बंद की समस्या होने पर गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कान में गुनगुने पानी की कुछ बूंदों को डालें। इसके बाद अपनी गर्दन को थोड़ा सा झुकाकर कान से पानी निकाल लें। ऐसा करने से कान बंद की परेशानी कम होगी। इसके अलावा गुनगुना पानी पीने से भी आपको काफी आराम मिलेगा। 

जम्हाई लेने से कान बंद की समस्या होगी दूर

कान बंद की परेशानी को कम करने के लिए जम्हाई लें। इससे कान में हवा भरने से सुनने में होने वाली परेशानी ठीक होती है। साथ ही जम्हाई लेने से कान में प्रेशर जब पड़ता है, तो इससे कान बंद की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल

कान बंद होने की स्थिति में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके प्रयोग करने के लिए टी ट्री ऑयल को हल्का सा गर्म करें। अब इसे अपने कान में डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे बंद कान की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

कान बंद की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर कान में किसी भी तरह की चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले। 

 

Read Next

हाथ की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer