Expert

दांतों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं ये मसाले, कैविटी से होगा बचाव

Spices To Relieve Toothache: अगर आप भी दांत के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो इन मसालों को उपयोग करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं ये मसाले, कैविटी से होगा बचाव

Spices To Relieve Toothache: दांत में दर्द होना एक आम समस्या है। कई बार मीठे खाने की वजह से, तो कई बार ज्यादा सख्त खाने की वजह से ये हो जाता है। अक्सर लोग दांत का दर्द को दूर करने के लिए कई तरह के पेनकिलर का सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिलता है। ऐसे में दांतों के दर्द को कम करने के लिए घर में मौजूद मसालों का उपयोग किया जा सकता हैं। यह मसाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होते हैं, जो दांत के दर्द को कम करने के साथ कैविटीज से भी बचाव करते हैं। यह मसाले आसानी से सभी की किचन में मिल जाएंगे। आइए जानते हैं दांतों के दर्द को कम करने के लिए कौन से  कौन से मसाले उपयोग करने चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

लौंग

लौंग शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ दांत के दर्द को आसानी से कम करती हैं। लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से दांत के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लौंग को दांत के बीच कुछ देर के लिए दबाएं। इसमें निकलने वाला रस दांत के दर्द से राहत देता है।

laung

हल्दी

हल्दी की मदद से भी दांत के दर्द का इलाज किया जा सकता है। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है, जो दांत में होने वाले इंफेक्शन से भी राहत देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हल्दी, नमक और तेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को दांतों में लगा के रखें। ऐसा करने से दांत के दर्द से आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस तरह से करें सोंठ का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

हींग

हींग शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ दांत के दर्द को चुटकी में कम करती हैं। हींग में मौजूद औषधीय गुण दांत के दर्द को आसानी से कम करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए हींग को पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को दांत पर लगाएं।

नमक

नमक से भी दांत के दर्द को कम किया जा सकता है। नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करने के साथ कैविटीज को भी दूर करता है। नमक को लगाने के लिए नमक और सरसों के तेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को दांतों में लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। यह मिश्रण दांतों से पीलेपन को भी हटाता है।

लहसुन

लहसुन शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसमें  एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल करने के लिए लहसुन को कूटकर इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दांत पर लगाएं। इसको लगाने से दांत के दर्द से आराम मिलेगा।

दांत के दर्द से आराम पाने के लिए इन मसालों का उपयोग किया जा सकता हैं। हालांकि, दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

कमर दर्द से राहत पाने में मदद करता है लहसुन, जानें कैसे करें इसका सेवन

Disclaimer