Dry Ginger to Reduce Cholesterol in Hindi: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्या का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सोंठ (Dry Ginger Benefits) का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सोंठ दरअसल अदरक का सूखा रूप है और इसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज को तैयार करने और औषधि के रूप में किया जाता है। सोंठ में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है और कई गंभीर परेशानियों का रिस्क कम होता है। सोंठ में मौजूद गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सोंठ के फायदे और इसका इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सोंठ के फायदे- Dry Ginger Benefits to Reduce Cholesterol in Hindi
सोंठ कई औषधीय गुणों से युक्त होता है, यही कारण है कि इसका इस्तेमाल शरीर की कई गंभीर बीमारियों को कम करने के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सोंठ में आयरन, फाइबर, सोडियम, जिंक, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन सी और फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सोंठ में मौजूद गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।" सोंठ का सेवन करने से एलडीएल लिपोप्रोटीन (बैड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर तेजी से कम होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: शहद और सोंठ के फायदे: शहद में सोंठ मिलाकर खाने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें क्यों खास है ये मिश्रण
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सोंठ का सेवन कैसे करें?
सोंठ का इस्तेमाल वैसे तो भारतीय रसोई में कई तरह के पकवान या भोजन बनाने में किया जाता है। सोंठ का काढ़ा और इसके पाउडर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में कई गंभीर बीमारियों में भी किया जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप सोंठ का काढ़ा पी सकते हैं। इसके अलावा सोंठ पाउडर को गुनगुने पानी में अच्छी तरह से उबालकर छान लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा करने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत फायदा मिलेगा और तेजी से वजन कम होगा। इसके अलावा इस तरह से सोंठ का इस्तेमाल करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
सोंठ का सेवन करने से आपको पेट की चर्बी कम करने में भी फायदा मिलेगा। ध्यान रहे, सोंठ का संतुलित मात्रा में ही सेवन करने से आपको फायदे मिलते हैं। बहुत ज्यादा सोंठ का सेवन करने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में सोंठ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version