शहद और सोंठ के फायदे: शहद में सोंठ मिलाकर खाने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें क्यों खास है ये मिश्रण

शहद और सोंठ के फायदे कई हैं, इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर की कई गंभीर समस्याएं और बीमारियां भी दूर होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शहद और सोंठ के फायदे: शहद में सोंठ मिलाकर खाने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें क्यों खास है ये मिश्रण


सर्दी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने और वायरल इन्फेक्शन आदि से बचाने के लिए शहद और सोंठ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं के निदान के लिए सोंठ और शहद का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शहद और सोंठ के फायदे कितने होते हैं? दरअसल शहद और सोंठ का एकसाथ सेवन करने से शरीर की कई गंभीर समस्याएं दूर होती हैं और आयुर्वेद में इसे एक प्रभावी मिश्रण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शहद और सोंठ खाने से सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या में तो फायदा मिलता ही है साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी शहद और सोंठ फायदेमंद मानी जाती है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

शहद और सोंठ के फायदे (Honey And Sonth Benefits)

Honey-And-Dry-Ginger-Benefits

सोंठ दरअसल अदरक का एक रूप है, अदरक को सुखाकर सोंठ तैयार किया जाता है। सर्दियों में सोंठ का इस्तेमाल लोग खूब करते हैं। शहद और सोंठ में सेहत के लिए फायदेमंद तमाम गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहद और सोंठ के सेवन से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है और कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। शहद और सोंठ के फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : सोंठ के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

1. फेफड़ों की समस्या में फायदेमंद

शहद और सोंठ खाने से फेफड़ों से जुड़ी समस्या में फायदा मिलता है। धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए तो सोंठ और शहद का कॉम्बिनेशन बहुत उपयोगी होता है। इनके सेवन से आपका रेस्पिरेट्री सिस्टम ठीक होता है और फेफड़े मजबूत होते हैं। सांस से जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी शहद और सोंठ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सांस से जुड़ी कई बीमारियां जैसे अस्थमा आदि में भी शहद और सोंठ का सेवन फायदेमंद होता है। 

2. कमजोरी दूर करने का काम करता है

शहद और सोंठ का एकसाथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसका सेवन महिला और पुरुष दोनों ही किसी भी उम्र में कर सकते हैं। गर्भवस्था में होने वाली कमजोरी की समस्या में भी शहद और सोंठ का सेवन लाभकारी माना जाता है। शहद और सोंठ का सेवन गर्भावस्था के बाद महिलाओं को जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कैंसर के इलाज में होने वाली कीमोथेरेपी में शरीर कमजोर हो जाता है, इस स्थिति में भी शहद और सोंठ का सेवन फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : बालों के लिए इन 9 तरीकों से फायदेमंद है शहद, जानें इसे इस्तेमाल करना का सही तरीका

Honey-And-Dry-Ginger-Benefits

3. खांसी-जुकाम और बुखार में फायदेमंद

शहद और सोंठ में मौजूद गुण सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की समस्या में फायदेमंद होते हैं। इनका मिश्रण खांसी और जुकाम के लिए रामबाण का काम करता है। अगर आप भी लंबे समय से खांसी-जुकाम या सर्दी से पीड़ित हैं तो शहद और सोंठ को मिक्स करके रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच शुद्ध शहद लें और इसमें थोड़ी सी मात्रा में सोंठ का पाउडर मिलाएं और रोजाना इसका सेवन करें। 2 से 3 दिन इसका सेवन करने पर आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

4. हड्डियों की समस्या में फायदेमंद

हड्डियों से जुड़ी समस्या में भी शहद और सोंठ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों में हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में शहद और सोंठ का सेवन करने से आप इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। कई अध्ययन और शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि शहद के साथ सोंठ खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्या में फायदा मिलता है। इससे जोड़ों की सूजन और दर्द दूर करने में भी फायदा मिलता है।

5. गले की खराश में बहुत उपयोगी

गले की खराश की समस्या में शहद के साथ सोंठ खाने से फायदा मिलता है। गले में खराश की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इस समस्या में 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच सोंठ का पाउडर मिलाकर दिन में दो बार खाएं।

Honey-And-Dry-Ginger-Benefits

6. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए शहद और सोंठ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप रोजाना सुबह गर्म पानी में शहद के साथ सोंठ मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने आपको फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में सोंठ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

सोंठ और शहद का सेवन करने से आपको तमाम फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में इसे बहुत ही उपयोगी मिश्रण माना गया है। आयुर्वेद के मुताबिक लोग प्राचीन काल से ही इसका सेवन कई समस्याओं के निदान के लिए करते आ रहे हैं।

(all image source - freepik.com)

 

Read Next

नींबू और कपूर के फायदे: त्वचा, बालों और सेहत के लिए जानें नींबू और कपूर के मिश्रण के 5 फायदे

Disclaimer