Nimboo Aur Kapoor Ke Fayde: नींबू को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (boost immunity) बढ़ाता है। इसके साथ ही नींबू वेट लॉस (weight loss tips) में भी सहायक होता है। लेकिन अगर आप नींबू के साथ कपूर का भी उपयोग करेंगे, तो आपको कई लाभ होंगे। नींबू और कपूर का मिश्रण त्वचा और बालों के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इन दोनों के उपयोग से पेट दर्द और दांत के दर्द में भी आराम मिलता है। नींबू और कपूर के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने रामहंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा (Ramhans Charitable Hospital, Ayurvedacharya Shrey Sharma) से बातचीत की-
नींबू और कपूर के फायदे (Nimboo Aur Kapoor Ke Fayde)
एक तरफ नींबू औषधीय गुणों (nimboo ke fayde) से भरपूर होता है। वहीं कपूर का इस्तेमाल (kapoor ke fayde) भी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। जब नींबू और कपूर को साथ में इस्तेमाल किया जाता है, तो इनके फायदे भी बढ़ जाते हैं। इसके लिए आपको नैचुरल कपूर का इस्तेमाल करना होता है। इसे भीमसेनी कपूर (bhimseni kapoor uses) कहा जाता है। भीमसेनी कपूर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किए जाने वाले कपूर से अलग होता है। इसमें कैमिकल मिला होता है। जानें नींबू और कपूर के फायदे (nimboo aur kapoor ke fayde)-
(image source : thedentalexpress.com)
1. दांत दर्द में आराम दिलाए (teeth pain home remedy in hindi)
नींबू और कपूर का इस्तेमाल दांत में दर्द होने पर किया जा सकता है। दांत में दर्द होने पर प्रभावित स्थान पर नींबू का रस और कपूर मिलाकर लगाएं। आप इन दोनों के मिश्रण से कुल्ला भी कर सकते हैं। इससे दांत के दर्द में काफी आराम मिलेगा। इससे कैविटी भी धीरे-धीरे खत्म होगी। आयुर्वेद में दांत में कीड़ा होने पर भीमसेनी कपूर का उपयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें - गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 फायदे
2. पेट दर्द का देसी उपचार (stomach pain medicine)
खान-पान की गलत आदतों की वजह से अधिकतर लोग पेट में दर्द से परेशान रहते हैं। यह पेट में दर्द का कारण है। लोगों को पेट में गैस, एसिडिटी, जलन और दर्द का अहसास होता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप नींबू और कपूर को घरेलू उपाय के तौर (stomach pain home remedy) पर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में कपूर, हींग, अजवाइन और पुदीने का रस मिलाएं। इस मिश्रण को लेने से पेट दर्द में आराम मिलेगा। यह वेट लॉस में भी कारगर है।
3. सिर से जुएं कैसे निकाले (head lice treatment)
आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि कपूर सिर से जुएं मिटाने का एक कारगर घरेलू उपाय है। अगर आपको सिर पर बार-बार जुएं होते हैं, तो नींबू और कपूर का मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सुहागे को तवे पर सेंके। इसके बाद नींबू के रस में सुहागा और कपूर मिला लें। इस मिश्रण को रात को सोते समय सिर पर लगाएं। सुबह हर्बल शैंपू से बाल धो लें। इससे सिर से जुएं मिट जाते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि इस उपयोग से सिर, बालों की खुजली भी दूर होती है। यह जुएं निकालने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
4. झड़ते बाल कैसे रोके (hair fall control)
झड़ते बालों को रोकने के लिए भी नींबू और कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में कपूर मिलाएं। रात के समय इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, सुबह किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो दें। इससे बालों का झड़ना बंद होगा। साथ ही यह डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- खाने वाले कपूर (भीमसेनी कपूर) से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, डायटीशियन से जानें इनके बारे में
5. पैरों की गंदगी कैसे निकाले (how to remove feet tan)
पैरों की गंदगी, टैन को निकालने के लिए भी आप नींबू के रस और कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए टब में गुनगुना पानी लें। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और कपूर डालें। फिर पैर डुबोकर रखें। हफ्ते में 2-3 बार इस घरेलू उपाय का उपयोग करने से पैरों की गंदगी निकल जाएगी। पैर मुलायम और सुंदर बनेंगे।
आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं यह सिर्फ एक घरेलू उपाय है। इसका उपयोग पूर्ण इलाज के रूप में नहीं किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको कोई समस्या हो, तो डॉक्टर की राय लें।