जल गई है त्वचा, तो इसके निशान मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

Home Remedies to Remove Burn Marks Naturally: घर का काम करते वक्त अक्सर लोगों के हाथ जल जाते हैं और जले हुए के निशान ताउम्र पीछा नहीं छोड़ते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जल गई है त्वचा, तो इसके निशान मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय


कभी किचन में खाना पकाते समय, चाय बनाते समय और सर्दी में लकड़ी की आग तापते हुए, त्वचा जल जाती है। जलने से त्वचा की बाहरी परत डैमेज हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन में खिंचाव आ जाता है और वहां पर ब्राउन निशान पड़ जाते हैं। जले हुए निशान कई सालों तक आपका पीछा नहीं छोड़ते हैं। कई बार जले हुए के निशान ऐसी जगह पर होते हैं कि किसी व्यक्ति की नजर पड़ जाए, तो शर्मिंदगी महसूस होती है। मेरे सीधे हाथों पर भी एक जले हुए निशान है। जले हुए के निशान पर किसी की निगाह न जाए, इसलिए मैं ज्यादातर समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनती हूं। हाथ पर जले हुए का निशान मिटाने के लिए मैंने टीवी पर ऐड देखकर कई क्रीम इस्तेमाल की, लेकिन इनका कुछ खास असर नहीं हुआ। लगभग एक महीने पहले मैंने बड़ी मां के कहने पर जले हुए का निशान मिटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई किए। इनमें से 2 नुस्खों का असर मेरी स्किन पर हो रहा है और जले हुए का निशान मिट रहा है। आज इस लेख में मैं आपको जले हुए के निशान मिटाने के 5 घरेलू उपाय बताने जा रही हूं।

1. नारियल का तेल और कपूर

त्वचा पर जले हुए का निशान मिटाने का सबसे आसान तरीका है नारियल और कपूर का तेल। इसके लिए कपूर की 6 से 7 गोलियों को पीस लें। अब आधी कटोरी नारियल का तेल गर्म करें और इसमें पीसा हुआ कपूर डालकर मिलाएं। इसे आप किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। नारियल तेल और कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो जले हुए के निशान को मिटाने में मदद करते हैं। साथ ही यह तेल जलने के कारण होने वाले स्किन डैमेज को भी ठीक करता है। जले हुए का निशान मिटाने के लिए दिन में 2 बार नारियल का तेल और कपूर लगाने से फायदा मिलता है।

2. बादाम का तेल लगाएं

अगर आपकी त्वचा को जले हुए अभी कुछ ही वक्त हुआ है, तो इसे ठीक करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल के पोषक तत्व स्किन को हील करके, जले हुए के निशान मिटाने में मदद करते हैं। इस तेल में मौजूद विटामिन ई स्किन की बाहरी सतह से गंदगी को हटाने में असरदार होते हैं। जले हुए निशान पर 1 से 2 बूंद बादाम का तेल लगाने से निशान हटाने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ेंः कुछ शिशुओं को गाय का दूध हजम क्यों नहीं होता है? एक्सपर्ट से जानें

burn-mask-ins2

3. टमाटर का रस और शहद

टमाटर के रस और शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को हील करने में मदद करते हैं। जली हुई स्किन को ठीक करने के लिए आप सप्ताह में एक बार टमाटर का रस और शहद लगा सकते हैं। इसके लिए एक छोटा टमाटर लें और इसका रस निकाल लें। इस रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं और जले हुए के निशान पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे नॉर्मल पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं।

इसे भी पढ़ेंः क्या मिर्गी की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

4. आलू लगाएं

जले हुए के निशान पर आलू को रगड़ा जाए, तो भी यह निशान मिटाने में मदद करता है। आलू में मौजूद पोटैशियम जले हुए के निशान को हटाने में बेहद कारगर है। इसके अलावा आलू का रस त्वचा पर लगाने से टैनिंग, डार्क स्पॉट की समस्या भी कम होती है। जले हुए के निशान पर सप्ताह में 2 से 3 बार आलू का रस या आलू लगाने फायदेमंद रहता है। 

जले हुए निशान को मिटाने के लिए ऊपर बताए गए सभी उपाय मेरे खुद के अपनाए हुए हैं। अगर आप किसी नुस्खें को आजमाना चाहते हैं, तो पहले पैच टेस्ट लें। पैच टेस्ट को आप नॉर्मल स्किन पर भी ले सकते हैं। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की प्रॉब्लम होती है, तो उस चीज का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 

Image Credit: Freepik.com

Read Next

हिप्स पर हो गए हैं एक्ने तो आजमाएं ये कारगर टिप्स, दूर होगी समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version