Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

ग्लिसरीन या नारियल तेल: ड्राई स्किन के लिए कौन सा बेहतर है?

Glycerine Vs Nariyal tel: ग्लिसरीन और नारियल तेल, दोनों को ही ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन किसका इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Glycerine Vs Nariyal tel: सर्दियों में अक्सर लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। सर्द हवाएं, स्किन से नमी को छीन लेती हैं और स्किन अंदर से ड्राई हो जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इस स्थिति में क्या करें? दरअसल, इस दौरान जो भी आप लगाते हैं वो बार-बार स्किन से खो जाता है और त्वचा पूरी तरह से ड्राई हो जाती है। ऐसे में त्वचा की जरूरत होती है आप उस चीज को लगाएं जो त्वचा में लंबे समय तक नमी के रूप में लॉक हो जाए। ऐसे में आज हम दो ऐसी चीजों के बारे में जानेंगे जो कि ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं जैसे कि ग्लिसरीन और नारियल तेल। आइए, जानते हैं, दोनों में से कौन है ड्राई स्किन के लिए बेहतर विकल्प (glycerin vs coconut oil for dry skin)? जानते हैं इस बारे में डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से।

ग्लिसरीन या नारियल तेल: ड्राई स्किन के लिए किसका इस्तेमाल करें-Glycerin vs Coconut oil for Dry skin?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि ग्लिसरीन या नारियल तेल, दोनों ही ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों ही, स्किन में नमी को लंबे समय तक लॉक करते हैं और स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं। ये दोनों ही सर्द हवाओं से स्किन को बचाते हुए इन्हें अंदर से फटने से रोकते हैं लेकिन इन दोनों के कणों में अंतर होता है जिस वजह स्किन इन्हें अलग-अलग तरीके से अवशोषित करती है। इसे ऐसे समझें कि

ग्लिसरीन ह्यूमेक्टेंट है

डॉ. सिंघल बताते हैं कि ग्लिसरीन ह्यूमेक्टेंट (Humectant) है जो कि हवा और त्वचा की गहरी परतों से पानी को खींचकर सतह पर लाता है, जिससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है। ये नॉन-कॉमेडोजेनिक है यानी ये पोर्स को बंद नहीं करता। ये कोमल, संवेदनशील और मुहांसे वाली त्वचा के लिए अच्छा और घावों को भरने में बेहतरीन है। ये सिर्फ ड्राई स्किन के लिए नहीं हर प्रकार की स्किन के लिए सर्दियों में बेहतर विकल्प है। इतना ही नहीं, सभी प्रकार की त्वचा के लिए आप पूरे साल इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे मॉइस्चराइजर के नीचे लगा सकते हैं।

Dry skin

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा Vs ग्लिसरीन: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट ने बताया

नारियल तेल एमोलिएंट है

नारियल तेल एमोलिएंट (Emollient/Occlusive) है और दोनों ही स्किन के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। नारियल तेल के कण ग्लिसरीन की तुलना में ज्यादा मोटे होते हैं और सर्दियों में इसे लगाने पोर्स इसे आसानी से अवशोषित नहीं कर पाते और अगर कर लें तो स्किन में लंबे समय तक लॉक हो जाते हैं। नारियल तेल, त्वचा में नमी बनाए रखता है, पोषण देता है और फैटी एसिड की मदद से त्वचा को आराम पहुंचाता है, जिससे एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है। नारियल तेल स्किन को लंबे समय तक गहरा हाइड्रेशन प्रदान करता है बहुत रूखे हिस्सों जैसे कि हाथ, पैर और कोहनी के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है और चेहरे या शरीर के उन हिस्सों के लिए भारी हो सकता है जहां एक्ने होने की संभावना रहती है। इसके अलावा ये एक्ने वाली स्किन के लिए फायदेमंद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अखरोट: ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है ये ड्राई फ्रूट, एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में इसके सेवन का तरीका

कौन है बेहतर विकल्प-Which is better option

ग्लिसरीन चेहरे के लिए सुरक्षित है क्योंकि यह रोमछिद्रों को बंद नहीं करता जबकि नारियल तेल शरीर के लिए बेहतरीन है। ये दोनों ही ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है लेकिन चेहरे की ड्राई स्किन के लिए ग्लिसरीन का चुनाव करना ज्यादा सही है क्योंकि चेहरे की त्वचा नाजुक होती है और नारियल तेल के कण भारी जिससे एक्ने की समस्या हो सकती है। हालांकि, अगर आपको हाथ, पैर, एड़ियों और शरीर की ड्राई स्किन के लिए इस्तेमाल करना है तो आप नारियल तेल चुनाव करें।

हालांकि, इन दोनों को मिलाकर आप अपनी ड्राई स्किन पर लगा सकते हैं जो कि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन ध्यान रखें कि सबसे पहले ग्लिसरीन लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। इसके बाद नारियल तेल लगाएं ताकि नमी और ग्लिसरीन त्वचा में लॉक हो जाए।

FAQ

  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन हो तो क्या करें?

    अगर आपकी स्किन बहुत ज्याद ड्राई हो जाए तो आपको सबसे पहले अपनी स्किन पर सरसों का तेल या नारियल तेल जैसे कि मोटे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी नमी को लंबे समय तक लॉक करते हैं।
  • ड्राई स्किन को नॉर्मल स्किन में कैसे बदलें?

    ड्राई स्किन को नॉर्मल स्किन में बदलने के लिए आपको अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना है जो कि स्किन को बनावट को नॉर्मल करने में मददगार है।
  • सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सुबह उठते ही चेहरे को पहले तो किसी सॉफ्ट क्लींजर से साफ करें और फिर स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं। ये स्किन को पूरी तरह से हेल्दी रखने में मददगार है।

Read Next

सर्दियों में रात को सोने से पहले ड्राई स्किन पर क्या लगाएं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 12:42 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 22, 2025 12:42 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content