Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सोने से पहले करें नारियल तेल से शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे

सर्दियों में नारियल तेल से शरीर की मालिश करना काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर अगर आप रात को सोने से पहले शरीर की मालिश करें तो शरीर का तनाव कम होने के साथ आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

Coconut Oil Massage in Hindi: सर्दियों में तापमान कम होने के कारण और मौसम में नमी से स्किन काफी ड्राई और रूखी हो जाती है। इतना ही नहीं, शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए भी कई घरेलू नुस्खों को अपनाना जरूरी होता है। सर्दियों में अक्सर लोगों को शरीर की मालिश करने की सलाह दी जाती है। खासकर नारियल तेल से शरीर की मालिश करना एक पुरानी भारतीय परंपरा है, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा आयुर्वेद और घरेलू उपचारों के लिए किया जाता है। नारियल तेल में नेचुरल फैटी एसिड, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खासकर रात को सोने से पहले नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से दिनभर की थकान कम करने के साथ आपको अन्य कई फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि रात को सोने से पहले नारियल तेल से शरीर की मालिश करने के क्या फायदे हैं?

सोने से पहले नारियल तेल से मालिश करने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार रात को सोने से पहले नारियल तेल से मालिश करने पर आपको कई तरह के फायदे मिल सकते है, जिसमें-

1. शरीर की थकान से राहत

पूरे दिन काम करने के बाद रात को शरीर में खिंचाव जकड़न और थकान महसूस होती है। ऐसे में सोने से पहले नारियल तेल से मालिश करने पर आपके शरीर को आराम मिल सकता है। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड स्किन में तेजी से अवशोषित होता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है, शरीर का तनाव कम होता है, मांसपेशियों को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें

2. अच्छी नींद में फायदेमंद

सोने से पहले नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है। सोने से पहले सिर, पैर या गर्दन पर धीरे-धीरे मालिश करने से मन का तनाव कम होता है, एंग्जाइटी, बेचैनी और चिड़चिड़ापन कम करने और हार्मोन को संतुलित करने में मदद मिलती है। इससे नींद जल्दी आती है और पूरी रात नींद में बाधा डालती है, जिससे नींद से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती है।

1 (83)

3. त्वचा को मुलायम बनाए

सर्दियों में स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में रात को सोने के दौरान नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है, ड्राइनेस कम होती है, स्किन मुलायम और चमकदार बनती है। रातभर में तेल आपकी स्किन में अच्छी तरह समा जाता है, जिससे सुबह स्किन ज्यादा हेल्दी महसूस होती है।

4. एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण

नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो नेचुरल तरीके से एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। रात में सोने से पहले नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने, घाव को तेजी से भरने और इंफेक्शन को खत्म करने में मदद मिल सकती है. इसलिए, यह सेंसिटिव स्किन या जल्दी इंफेक्शन वाली स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी सर्दियों में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करते हैं? एक्सपर्ट से जानें ये सेफ है या नहीं

5. बेहतर ब्लड फ्लो

नियमित रूप से रात को सोने से पहले शरीर पर नारियल तेल से मसाज करने से शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ता है। सेल्स तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचाने, स्किन, बालों और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

सोने से पहले नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से न सिर्फ शरीर का तनाव कम होता है, बल्कि ये आपकी स्किन, बालों और मांसपेशियों की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। इसलिए, रोजाना सोने से पहले अपने शरीर की नारियल तेल से मालिश करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

सर्दियों में भी नहीं आती सुकून भरी नींद? ये घरेलू उपाय करेंगे मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2025 17:52 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 09, 2025 17:52 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 09, 2025 17:52 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content