Is Coconut Oil Massage Good For Arthritis In Hindi: जोड़ों में दर्द किसी भी वजह से हो सकता है। इसके लिए बढ़ती उम्र को जिम्मेदार माना जाता है। हालांकि, मौजूदा समय में ऐसे युवाओं की कमी भी नहीं है, जो जोड़ों के दर्द से परेशान है। इसके पीछे खराब जीवनशैली, शारीरिक रूप से निष्क्रियता और एक ही जगह पर बैठकर डेस्क जॉब करने जैसी कई वजहें जिम्मेदार है। इसी तरह, अर्थराइटिस भी बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, जोड़ों में दर्द का एक मुख्य कारण चोट लगना, मासंपेशियों को नुकसान या किसी बीमारी के कारण यह समस्या हो सकती है। आयुर्वेद की मानें, तो शरीर में वात दोष में असंतुलन हो जाए, तो जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। वात दोष मन-मस्तिष्क के सभी मूवमेंट को हैंडल करता है। कुछ लोग जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस होने पर नारियल तेल से मसाज करते हैं। तो क्या नारियल तेल से मसाज कर अर्थराइटिस के दर्द से राहत मिल सकती है? आइए इस संबंध में त्तराखंड के देहरादून स्थित तुलसी आयुर्वेद क्लिनिक के एमडी (आयु) डॉ. अंकित अग्रवाल से जानते हैं।
अर्थराइटिस में क्या नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं?- Is Coconut Oil Massage Good For Arthritis
नारियल तेल में असंख्य गुण मौजूद हैं। सदियों से इसका इस्तेमाल बालों और स्किन के लिए किया जा रहा है। यहां तक कि हमारे यहां बड़ा तबका ऐसा है, जो नारियल तेल में खाना पकाकर खाता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इसी तरह, नारियल तेल से बालों की मसाज करने से भी बाल नॉरिश होते हैं और डैंड्रफ, खुजली जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। जहां तक अर्थराइटिस में नारियल तेल से मसाज की बात है, तो यह कहा जा सकता है कि अर्थराइटिस के मरीजों के लाभकारी साबित हो सकता है। आयुर्वेद की मानें, तो पित्त वृद्धि के अनुसार नारियल तेल दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इससे अर्थराइटिस के दर्द से भी आराम मिल सकता है। यही नहीं, नारियल तेल हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम को एब्जॉर्ब करने की क्षमता को विकसित करता है। इस तरह यह हड्डियों को भी लाभ पहुंचाता है। कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि नारियल तेल कुछ हद तक अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: नारियल तेल से मालिश करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
नारियल तेल से कैसे मसाज करें- How To Massage With Coconut Oil
आपके शरीर के जिस जोड़ में दर्द है, सबसे पहले उसे साफ पानी से क्लीन कर लें। सफाई के लिए आप साबुन का भी यूज कर सकते हैं। पानी से धोने के बाद तौलिए से पोछ लें। ध्यान रहे, प्रभावित हिस्से में गंदगी नहीं होनी चाहिए वरना नारियल तेल से मसजा के दौरान गंदगी स्किन के अंदर जा सकती है। प्रभावित हिस्से को धोने और पोंछने के बाद नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें। अब इस तेल से हल्के हाथों से जोड़ों की मसाज करें। आप चाहें, तो इस तेल से पैरों, हाथों और पीठ की भी मसाज कर सकते है। इससे शरीर के किसी भी हिस्से में हो रहे दर्द से राहत मिल सकती है। मसाज करते वक्त हाथों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। करीब 15 मिनट तक नारियल तेल से मसाज करें।
नारियल तेल के अन्य फायदे- Coconut Oil Massage Benefits for Joint paint
- मांसपेशियां रिलैक्स होती हैः कई बार ऐसा होता है कि शरीर में दर्द मांसपेशियों की वजह से होता है। कभी गिरकर चोट लगने या लंबे समय तक बैठने के कारण मांसपशियों को क्षति पहुंचती है, जिससे आपका दर्द बढ़ सकता है। वहीं, नारियल तेल से मसाज के बाद दर्द में कमी आने लगती है।
- जोड़ों के दर्द से राहतः जैसा कि पहले हम हमने जिक्र किया है कि नारियल तेल की मदद से अर्थराइटिस के दर्द के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हेल्थलाइन भी इस बात की पुष्टि करता है। इसमें प्रकाशित एक लेख के अनुसार, "नारियल तेल से मसाज करने पर अर्थराइटिस के कारण हो रहे जोड़ों में दर्द में कमी आती है और मूवमेंट करना भी आसान हो जाता है।"
- ऑस्टियोपोरोसिस से राहतःऑस्टियोपोरोसिस, बढ़ती उम्र की बीमारी है। यह समस्या होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। वहीं, नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंटस कंपाउंड होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस तेल से मसाज करते हैं, तो हड्डियों को मजबूती मिलती है और ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों में कमी आती है।
image credit: freepik