Doctor Verified

डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होते हैं 'आक के पत्ते', इस तरह से करें उपयोग, जिससे ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आक के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें ये ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होते हैं 'आक के पत्ते', इस तरह से करें उपयोग, जिससे ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल


Aak Leaves for Diabetes Patients in Hindi: डायबिटीज, आजकल की एक बेहद ही सामान्य बीमारी बन गई है। हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। आपको बता दें कि शरीर, हमारे द्वारा खाए गए भोजन को ग्लूकोज में तोड़ता है। फिर इसे रक्तप्रवाह में छोड़ देता है। लेकिन जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन सही तरीके से नहीं हो पाता है, तो इस स्थिति में रक्त में ग्लूकोज यानी शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसे ही डायबिटीज की रूप में जाना जाता है। 

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। वैसे तो डायबिटीज होने पर दवाई खाना जरूरी होता है। लेकिन दवाई के साथ अगर सही लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो किया जाए, तो इससे डायबिटीज रोगियों को ज्यादा लाभ मिलता है। डायबिटीज रोगी, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए तरह-तरह के चीजों का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि 'आक के पत्ते' भी डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं।  

आक का पौधा, जहरीला होने के बावजूद सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में आक के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक आक के पत्ते, डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यानी आक के पत्ते, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। लेकिन आपको आक के पत्तों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-

blood sugar

डायबिटीज में आक के पत्तों के फायदे-  Aak Leaves for Diabetes Patients in Hindi

  • आक के पत्तों का उपयोग, कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में डायबिटीज का इलाज करने के लिए स्वर्णभस्म में आक के पत्तों का उपयोग किया जाता है। 
  • NCBI में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार आक के पत्ते ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। 
  • आक के पत्ते इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते हैं। 
  • अगर डॉक्टर की सलाह पर आक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिल सकता है।

डायबिटीज में आक के पत्तों का उपयोग कैसे करें? 

  • अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो आक के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप आक के पत्ते लें। इन्हें बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब इसे पैरों के तलवों पर लगा लें।
  • फिर मोजा पहनकर सो जाएं।
  • इससे ब्लड शुगर कंट्रोल कनरे में मदद मिल सकती है।
  • आक के पत्तों को तोड़ते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। क्योंकि इससे निकलने वाला दूध आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

आक के पत्तों का सीधे तौर पर सेवन करने से बचना चाहिए। इनका उपयोग सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करें। अन्यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। 

Read Next

मानसून में कफ दोष को शांत करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

Disclaimer