Expert

शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए खाएं ये 4 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने खुद बताया

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने असंतुलित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए आहार में कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए इसके कुछ टिप्स शेयर किए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए खाएं ये 4 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने खुद बताया


शरीर में ग्लूकोज की मात्रा जो आपके खाने से मिलती है, उसे ब्लड शुगर कहा जाता है। ये शरीर की एनर्जी का मुख्य स्रोत होता है। हालांकि जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने लगता है, तो डायबिटीज और प्रीडायबिटीज की स्थिति बनती है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) के मुताबिक, भारत में हर दिन 65 बच्चे या किशोर टाइप 1 डायबिटीज की चपेट में आ रहा हैं। आईडीएफ के आंकड़ों के मुताबिक, 2045 तक भारत में लगभग 12 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीक या प्रीडाबिटीक का सामना कर रहे होंगे। डायबिटीज की बीमारी से निजात पाने के दो ही तरीके हैं पहला एक्सरसाइज और दूसरा खानपान। संतुलित और पौष्टिक भोजन करने से शरीर के असंतुलित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने असंतुलित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए आहार में कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए इसके कुछ टिप्स शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लवनीत बत्रा ने ब्लड शुगर कंट्रोल करने के असरदार उपायों के बारे में जानकारी दी हैं।

इसे भी पढ़ेंः PMS से पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें एक्सपर्ट से

ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण क्या है?

  • ज्यादा प्यास लगना
  • यूरीन से महक आना
  • जल्दी पेशाब आना
  • थकान
  • सिर में दर्द होना

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?

ओट्स

ओट्स फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। ये पेट के लिए प्रीबायोटिक के तौर पर काम करता है। सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से पूरा दिन पेट भरा हुआ रहता है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे आपके ब्लड शुगर के लेवल में वृद्धि के बिना आपका पेट भरा रहता है।

चने का सेवन करें

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा का कहना है कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए चने का सेवन करना चाहिए। चने में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें रैफिनोज नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के ब्लड शुगर को कम करने में मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेगनेंसी में सीढ़ियां चढ़ना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

सेब

दिन में एक सेब खाएं और डॉक्टर से दूर रहें ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रतिदिन सेब का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सेब में पर्याप्त मात्रा में घुलनशील फाइबर पेक्टिन पाया जाता है, जो ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

तुलसी के बीज

तुलसी के बीजों का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तुलसी के बीज का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को धीमा करने में मदद करता है। साथ ही ये कार्ब्स के ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए नियमित तौर पर एक चम्मच तुलसी के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है

यदि आपमें डायबिटीज या प्रीडायबिटीज के लक्ष्ण दिखाई देते हैं, तो  अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Read Next

Diwali 2022: दिवाली के दौरान डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version