Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या आप भी सर्दियों में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करते हैं? एक्सपर्ट से जानें ये सेफ है या नहीं

Can You Moisturize A Baby With Coconut Oil In Winter: सर्दियों में बच्चों की नारियल तेल से मालिश करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसके बेहतर विकल्प चुने जा सकते हैं। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है और इससे बच्चों को प्रॉब्लम हो सकती है।

Can We Massage Baby With Coconut Oil In Winter: सर्दियों के दिनों में कई लोग नारियल तेल का यूज करने से बचते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार नारियल तेल में शीत वीर्य प्रभाव होता है। इस गुण के कारण नारियल तेल को पित्त दोष में काफी ज्यादा कारगर माना जाता है, जो कि शरीर में गर्मी और सूजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बहरहाल, कई घरों में सर्दियों में भी बच्चों की मालिश नारियल तेल से की जाती है। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या सर्दियों में बच्चों की मालिश नारियल तेल से किया जाना सही है? या बच्चों की स्किन पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है? आइए, जानते हैं आयुर्वेदिक  सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।

क्या सर्दियों में बच्चों की नारियल तेल से मालिश करना सही है?- Is Coconut Oil Good For Baby Massage In Winter

is it safe to use coconut oil in winter for baby skin 1 (7)

वैसे तो सर्दियों में भी बच्चों की नारियल तेल से मालिकश की जा सकती है। इसे पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राइनेस को मॉइस्चर न किया जाए, तो त्वचा में इचिंग, जलन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस लिहाज से देखा जाए, तो बच्चों की मालिश के लिए नारियल तेल अच्छा विकल्प है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या सर्दियों में बच्चों की स्किन के लिए नारियल तेल सेफ है? इस संबंध में एक्सपर्ट सलाह देते हैं, "सर्दियों में नारियल तेल का उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। खासकर, बच्चों की नारियल तेल से मालिश करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। अगर बच्चे की स्किन सेंसिटिव है और उसे एक्जिमा जैसी कोई समस्या है, तो बेहतर होगा कि नारियल तेल का उपयोग न करें। वैसे भी सर्दियों में अतिरिक्त मात्रा में नारियल तेल का इस्तेमाल करना नुकसानदायक माना जाता है।"

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों की मालिश के लिए कौन सा तेल होता है बेस्ट? जानें

सर्दियों में बच्चों की त्वचा पर नारियल तेल क्यों न लगाएं?

नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, यानी शीतल प्रभाव के कारण यह गम्रियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनकर उभरती है। वहीं, सर्दियों में बच्चों की स्किन पर इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग किया जाना चाहिए। असल में, नारियल तेल बॉडी हीट को कम करता है। इससे बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। इसके अलावा, सर्दियों के दिनों में यह तेल जम जाता है। इसलिए, बच्चों की स्किन पर यह तेल लगाने से स्किन पोर्स बंद हो सकती हैं। ऐसे में बच्चे को अहसजता हो सकती है, जो कि बच्चे के लिए सही नहीं है। इससे स्किन पर गंदगी भी चिपक जाती है, जिससे त्वचा में रैशेज या दाने हो सकते हैं। यहां तक कि नारियल तेल स्किन पर लगाने के बाद इसे रिमूव करना काफी मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Baby Massage Benefits: नारियल के तेल से करें नवजात शिशु की मालिश, सेहत और त्वचा को मिलेंगे कई फायदे

सदिर्यों में बच्चों की स्किन पर लगाएं गर्म तेल

सर्दियों के दिनों में बच्चों की स्किन के लिए तेल के बेहतर विकल्पों को चुनना चाहिए, जैसे-

  1. बच्चों की स्किन पर सरसों का तेल, बादाम ऑयल लगाएं। इससे स्किन की मालिश करने से त्वचा गर्म होती है और बच्चे को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
  2. छोटे बच्चों की मालिश करने के लिए बॉडी बटर का यूज करें। इससे उनकी स्किन प्रोटेक्ट रहती है और एलर्जी का रिस्क भी कम होता है।
  3. अगर आप नारियल तेल लगा रहे हैं, तो बेहतर है कि तेल को जरा गर्म कर लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों से मलें और उनकी स्किन पर अप्लाई करें। बच्चे की तेल से तब तक मसाज करें, जब तेल अच्छी तरह स्किन में एब्जॉर्ब न हो जाए।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि बच्चों को नारियल तेल लगाया जा सकता है, लेकिन सर्दियों में इसका उपयोग न करना ही सही है। अगर आप उसकी बॉडी मसाज करना चाहते हैं, तो गर्म तेल लगा सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और उनकी सेहत भी सही रहती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • नारियल का तेल गर्म होता है या ठंडा?

    आयुर्वेद के अनुसार, नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। यह गर्मियों में शरीर में अतिरिक्त गर्मी को संतुलित करता है। हालांकि, सर्दियों में इसका कम करना चाहिए। खासकर, स्किन पर इस तेल के बजाय अन्य विकल्पों को चुनें।
  • छोटे बच्चे को ठंड लगने पर क्या करें?

    छोटे बच्चे को ठंड लगने के बाद आप सरसों या बादाम के तेल से उनकी मासिल करें। इससे उनका शरीर गर्म होता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे सर्दी-जुकाम की समसया से राहत मिलती है।
  • सबसे गर्म तेल कौन सा होता है?

    सर्दियों में इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा सरसों का तेल होता है। इसकी तासीर गर्म होती है और यह सर्दी-खांसी में राहत दिलाने के साथ-साथ जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।

Read Next

बच्चों में High BP क्यों बढ़ रहा है? जानें डॉक्टर से मैनेज करने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2025 15:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 28, 2025 15:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 28, 2025 15:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content