सर्दियों में सोंठ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

सोंठ का पानी पीने के कई फायदे हैं। सोंठ का पानी पीने से जोड़ों के दर्द और सिरदर्द में भी काफी आराम मिलता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में सोंठ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

सर्दियों में सोंठ का पानी पीने के कई फायदे हैं। दरअसल सोंठ सूखी अदरक को कहा जाता है। सोंठ को लंबे समय तक स्टोर करके रख जा सकता है। साथ ही अदरक की तरह ही इसके कई लाभ है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी पाया जाता है। साथ ही इसमें जिंक, फोलेट एसिड और फैटी एसिड जैसे गुण भी पाए जाते हैं। सोंठ के सेवन से पेट दर्द, इम्यूनिटी मजबूत करने और खांसी-जुकाम में भी काफी राहत मिलती है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा  सकता है। इससे दूध और पानी में डालकर भी लिया जा सकता है। इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी

सोंठ का पानी पीने के फायदे

1. सिरदर्द में फायदेमंद 

सोंठ का पानी सिर दर्द और माइग्रेन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड सिरदर्द से काफी आराम देता है। इसके अलावा सोंठ के पानी से ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है, जिसके कारण भी सिरदर्द की समस्या में राहत मिलती है।

2. पेट दर्द में आराम

आजकल की जीवनशैली में हमारी दिनचर्या और खानपान दोनों खराब हो गए हैं। ऐसे में पेट में अपच, गैस और कब्ज की समस्या बनी रहती है। सोंठ का पानी आपके मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खाने के पाचन सही ढंग से होता है। इसके अलावा उल्टी और मतली में भी सोंठ के पानी से काफी राहत मिलती है।

DRY-GINGER

Image Credit- Freepik

3. इम्यूनिटी बनाए बेहतर

सर्दियों में लोग कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए आपको सोंठ का पानी जरूर पीना चाहिए। सोंठ में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं। सोंठ में पाए जाने वाले गुण शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में काफी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सोंठ और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये कई फायदे, जानें इसके सेवन के 4 तरीके

4. कोलेस्ट्रोल कम करे

सोंठ का पानी शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर में भी आराम मिलता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।

5. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों के दर्द में भी सोंठ का पानी पीने के कई फायदे हैं। सोंठ में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से हड्डियों की परेशानी भी दूर हो सकती है। जोड़ों के दर्द में इसके पानी का सेवन करने से लाभ मिलता है।

DRY-GINGER

Image Credit- Freepik 

सोंठ का पानी कैसे पीना चाहिए

1. सोंठ का पानी पीने के लिए आप 100 ग्राम पानी में 2-3 चम्मच सोंठ का पाउडर ले लें। इसे अच्छे से उबाल लें और सुबह-शाम इसका सेवन करें।

2. गुनगुने पानी में सोंठ का पाउडर मिला लें और सुबह-शाम को खाने के एक घंटे बाद खा सकते हैं। जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होता है।

3. इसके अलावा गर्म दूध में भी आप सोंठ का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे गले की खराश में काफी आराम मिलता है।

4. सोंठ के पानी में आप थोड़ा शहद मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे गले की दर्द में काफी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- शरीर में यहां-वहां खुजली और एलर्जी से रहते हैं परेशान? जानें क्या है इसका कारण और समाधान

सावधानियां

सोंठ की तासीर काफी गर्म होती है इसलिए इसकी मात्रा का काफी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इसकी अधिक मात्रा का सेवन करते हैं तो, आपको शरीर में खुजली और एलर्जी की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पेट में जलन और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। साथ ही अगर सोंठ का पानी पीने के बाद आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो , अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Read Next

सर्दियों में पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्या होती है तो खाएं ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स, पेट रहेगा साफ

Disclaimer