
best winter diet tips : सर्दी का मौसम आ चुका है, ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं में शामिल हैं गुड़ और सोंठ (jaggery and sonth in winter diet)। अधिकतर लोग सर्दी में गुड़ और सोंठ के लड्डू (gud sonth ladoo) काफी चॉव से खाते हैं। लड्डू के अलावा आप सोंठ और गुड़ को अन्य तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गुड़ और सोंठ को साथ में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है (Can we eat dry ginger and jaggery together)। डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें सोंठ और गुड़ के फायदे और सेवन के तरीके-
गुड़ में कौन कौन से तत्व पाए जाते हैं? (nutrients in jaggery)
सर्दी के मौसम में प्रचानी काल से ही गुड़ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। 100 ग्राम गुड़ में 290 ग्राम कैलोरी, 0.1 ग्राम फैट, 37 सोडियम पाया जाता है। इसके अलावा गुड़ में पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, कैल्शियम और आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है। गुड़ विटामिन बी6 और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है।
सोंठ में मौजूद पोषक तत्व (nutrients in sonth or dry ginger)
सूखी हुई अदरक (Dry ginger powder) को सोंठ (Sonth) कहा जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड होता है, इसलिए सोंठ आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
सोंठ और गुड़ के फायदे (jaggery and sonth ke fayde)
आयुर्वेद के अनुसार सोंठ और गुड़ को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद (Is ginger and jaggery good for health?) माना जाता है। प्रसव के बाद महिलाओं को सर्दी में इनका सेवन (gud sonth ladoo after delivery) करने की सलाह दी जाती है। ये दोनों ही पदार्थ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। जानें सोंठ और गुड़ के फायदे (sonth and jaggery benefits)
इसे भी पढ़ें - गुड़ या ब्राउन शुगर: सेहत के लिए इनमें से क्या है ज्यादा हेल्दी, डायटीशियन से जानें इन दोनों के फायदे-नुकसान
1. मौसमी बीमारियों से बचाए सोंठ और गुड़
सोंठ और गुड़ तासीर में गर्म होते हैं। अगर इनका सेवन सर्दी में किया जाए, तो आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके साथ ही सोंठ और गुड़ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती (sonth gud boost immunity) है और बीमारियों से बचाव होता है।
2. डिलीवरी के बाद फायदेमंद है सोंठ और गुड़
प्रेगनेंसी में सोंठ और गुड़ का सेवन साथ में करना काफी फायदेमंद होता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को सोंठ और गुड़ के लड्डू खिलाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व नई मां के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लड्डू कमजोरी को दूर करने और स्तन के दूध का उत्पादन बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में स्तनपाद कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। प्रेगनेंसी में सोंठ खाने से कई समस्याएं दूर होती हैं।
3. एनीमिया की समस्या दूर करे सोंठ और गुड़
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। सोंठ और गुड़ में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अधिकतर महिलाएं एनीमिया की समस्या से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर सोंठ और गुड़ का सेवन किया जाए तो काफी लाभ मिलता है।
4. हड्डियों को मजबूत बनाए सोंठ और गुड़
सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों को जोड़ो, हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह है शरीर में कैल्शियम की कमी। अगर आपको भी जोड़ों में दर्द रहता है, तो इसके लिए आप सोंठ और गुड़ का साथ में सेवन कर सकते हैं। इन दोनों ही खाद्य पदार्थों में कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने का अच्छा उपाय है।
5. पेट के लिए फायदेमंद सोंठ और गुड़
सोंठ और गुड़ पेट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अकसर लोग सोंठ और गुड़ का सेवन सर्दी के मौसम में करते हैं, इससे पेट से संबंधित सभी तरह के रोग दूर होते हैं। यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। गुड़ में फाइबर भी होता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
6. खांसी-जुकाम से राहत दिलाए सोंठ और गुड़ (Is sonth and jaggery good for cough?)
आयुर्वेद के अनुसार सोंठ और गुड़ खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आपको अकसर ही सर्दी में खांसी-जुकाम होता है, तो आप सोंठ और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी तेज होगी और कफ दोष शांत होगा।
इसे भी पढ़ें - Morning Drink : रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से मिलेंगे बेहतरीन लाभ, जानें इस पानी को बनाने का तरीका
सोंठ और गुड़ साथ में खाने के तरीके (Ways to eat sonth and jaggery together)
सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर की चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। अब मौसम ठंडा हो चुका है, ऐसे में आप अपनी डाइट में सोंठ और गुड़ को शामिल कर सकते हैं। इन तरीकों से सोंठ और गुड़ को अपनी डाइट (Can we eat jaggery and dry ginger together) में शामिल करें।
1. लड्डू (sonth gud ladoo)
सोंठ और गुड़ का सेवन अधिकतर लोग लड्डू के रूप में करते हैं। सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग इन दोनों को मिलाकर लड्डू बनाते हैं और रोजाना इनका सेवन करते हैं। सोंठ और गुड़ के लड्डू (sonth gud ladoo) पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जानें सोंठ और गुड़ के लड्डू बनाने का तरीका-
- इसके लिए आपको सोंठ, गुड़, गोंद, नारियल, खसखस, पिस्ता, काजू, बादाम और घी की जरूरत होगी।
- सोंठ और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए ससे पहले गोंद और बादाम को साथ में पीस लें।
- अब एक पैन में घी गर्म करें और गोंद को धीमी आंच पर भून लें।
- इसके बाद इसमें गुड़ मिलाएं और लगातार चलाते रहें। गुड़ को पूरी तरह से पिघलने दें।
- फिर एक पैन में घी गर्म करें, इसमें काजू, पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर भून लें। इसमें खसखस और सोंठ भी मिला लें।
- गोंद ठंडा हो जाए, तो इसे प्लेट में लें और बेलन से पीस लें।
- पिघले गुड़ में बादाम का पाउडर, कद्दूकस किया नारियल, पिस्सा, काजू, खसखस और गोंद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। गैस बंद कर दें।
- अब इन्हें लड्डू की शेप दें। इसके बाद एयर टाइट कंटेनर में रखें और पूरी सर्दी खाते रहें।
2. च्यवनप्राश (sonth gud chyawanprash )
च्यवनप्राश के फायदे तो आप सभी जानते ही है, यह कई तरह की जड़ी-बूटियों से मिलकर बना होता है। सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही यह स्वादिष्ट भी होता है। बच्चे भी च्यवनप्राश का सेवन आसानी से कर लेते हैं। आप भी सर्दी में सोंठ और गुड़ को मिलाकर च्यवनप्राश तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें काली मिर्च, दालचीनी और लौंग भी मिला सकते हैं। इससे च्यवनप्राश के फायदे बढ़ जाएंगे।
3. चाय (sonth gud tea)
लड्डू और च्यवनप्राश के साथ ही आप सोंठ और गुड़ की चाय भी पी सकते हैं। सर्दी के मौसम में चाय पीना लोग काफी पसंद करते हैं। चाय को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक जाता है। लेकिन अगर आप हेल्दी चाय बनाएंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं। इसके लिए आप चाय में सोंठ और गुड़ भी मिला सकते हैं।
4.काढ़ा (sonth gud kadha)
चाय के अलावा आप चाहें तो सोंठ और गुड़ का काढ़ा भी बना सकते हैं। काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने, मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। आप पानी में सोंठ, गुड़, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, तुलसी आदि मिलाएं। पानी को आधा रहने तक उबालें, इसके बाद इसका सेवन करें।
आप भी सोंठ और गुड़ को इन 4 तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सोंठ और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।