Doctor Verified

सोंठ वाला दूध पीने से दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जरूर करें डाइट में शामिल

सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे अदरक का पाउडर यानी सोंठ भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। यहां जानिए, सोंठ वाले दूध के फायदे क्या-क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सोंठ वाला दूध पीने से दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जरूर करें डाइट में शामिल


आजकल बिगड़ी खानपान की आदतों, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और कमजोर इम्यूनिटी के कारण लोगों में पेट की गड़बड़ी, एसिडिटी, सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। जहां एक ओर हम फास्ट फूड और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आयुर्वेद के उपायों को भी लोग फॉलो कर रहे हैं। आयुर्वेद में सुझाए गए घरेलू उपाय इन परेशानियों को दूर करने में बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं। सोंठ यानी सूखा अदरक और दूध का मिश्रण एक ऐसा ही उपाय है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्राकृतिक समाधान है। सोंठ न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि यह शरीर की गर्मी को संतुलित कर सर्दियों में होने वाली समस्याओं को भी दूर करता है। सर्दियों के मौसम में सोंठ और दूध का मिश्रण आयुर्वेद में विशेष रूप से लाभकारी बताया गया है। इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तन्मय गोस्वामी से जानिए, सोंठ वाला दूध पीने के क्या फायदे होते हैं।

दूध में सोंठ डालकर पीने से क्या होता है?

सोंठ, जिसे सूखा अदरक कहते हैं, आयुर्वेद में एक जरूरी औषधि मानी जाती है। यह पाचन तंत्र को सुधारने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और शरीर को गर्माहट प्रदान करने के लिए उपयोगी है। वहीं दूध को पोषण और एनर्जी का सोर्स माना गया है। इन दोनों का संयोजन स्वास्थ्य के लिए एक वरदान की तरह काम करता है।

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है चुकंदर और अदरक से बना ये हेल्दी जूस, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी 

सोंठ के दूध के फायदे

1. एसिडिटी की समस्या को दूर करे

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, 5 ग्राम सोंठ पाउडर को 100ml दूध में मिलाकर सुबह, दोपहर और रात को पीने से एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है। सोंठ पेट में गैस और एसिड को कम करके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।

2. नाक बहने की समस्या में राहत

सोंठ का दूध नाक में बार-बार पानी आने या बहती नाक की समस्या को ठीक करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

Dry Ginger Milk benefits

इसे भी पढ़ें: चेहरा लाल होना की बीमारी (रोजेशिया) से परेशान थीं हेल्थ कोच स्नेहजा, जानें डाइट और योग से कैसे ठीक की समस्या?

3. ब्लड एलर्जी को करे कम

ब्लड में होने वाली एलर्जी को कम करने के लिए सोंठ और दूध का सेवन फायदेमंद माना गया है। यह खून को शुद्ध करता है और एलर्जी के कारण होने वाली समस्याओं को कम करता है।

4. पित्तज प्रकृति में सुधार

आयुर्वेद के अनुसार, सोंठ पित्तज दोष को शांत करता है। इसका सेवन शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है और पित्तज प्रकृति के कारण होने वाली समस्याओं जैसे जलन, गुस्सा, और थकावट को कम करता है।

5. इओसिनोफिलिया की समस्या में लाभकारी

इओसिनोफिलिया (नाक के भीतर सूजन) जैसी समस्या को 3 दिन के भीतर कम करने में सोंठ का दूध सहायक हो सकता है। इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव सूजन और दर्द को कम करता है।

सोंठ के दूध का सेवन कैसे करें?

इसके लिए 5 ग्राम सूखा अदरक पाउडर और 100 ml गाय के दूध की जरूरत होगी। सबसे पहले दूध को हल्का गर्म करें और फिर इसमें सोंठ का पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण दूध का सुबह, दोपहर और रात में सेवन करें।

  • सोंठ के दूध का सेवन खाली पेट न करें।
  • अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

निष्कर्ष

सोंठ का दूध कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से न केवल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, बल्कि यह सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचाव भी करता है। आयुर्वेद में इसे एक नेचुरल टॉनिक के रूप में मान्यता दी गई है, जिसे हर उम्र के लोग अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Tanmay Goswami (@tanmay.gosval)

All Images Credit- Freepik

Read Next

थायराइड कंट्रोल के लिए इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक पोटली, मिलेगा आराम

Disclaimer