Does Drinking Hot Water Reduce Acidity In Hindi: एसिडिटी होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे लेट नाइट खाना खाना, स्पाइसी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करना, कार्बोनेटेड ड्रिंक पी लेना, दिन भर में बार-बार कॉफी या चाय पीना आदि। एसिडिटी की समस्या किसी को भी हो सकती है। कई बार पर्याप्त नींद न लेना, लेट नाइट मंचिंग करना और कुछ मेडिसिन लेने के कारण भी एसिडिटी की प्रॉब्लम हो जाती है। यही नहीं, विशेषज्ञों की मानें, तो एसिडिटी की समस्या स्ट्रेस, स्मोकिंग की वजह से भी होती है। जिन्हें अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें सादा भोजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अपने सोने के पैटर्न में बदलाव करने तथा जल्दी भोजन करने को कहा जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि गुनगुना पानी पीने से भी एसिडिटी की समस्या दूर होती है। सवाल है, क्या वाकई गुनगुना पानी एसिडिटी से राहत दिलाने में काम करता है? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट की क्या राय है।
क्या गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी दूर होती है?- Does Drinking Hot Water Reduce Acidity In Hindi
यह सच है कि गुनगुनपा पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत पाई जाती है। Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से समझें, "जब एसिडिटी हो, तो गुनगुना पानी पीना लाभकारी हो सकता है। असल में, गुनगुनपा पानी पीने के कारण यह हमारे खाए हुए फूड आइटम्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है। इससे हमारी पाचन क्षमता को भोजन पचाने में असानी होती है।" विशेषज्ञ आगे बताते हैं, "कई बार स्पाइसी या बासी खाना खाने की वजह से पेट में एसिड बन जाता है, जिससे एसिडिटी हो जाती है। गुनगुना पानी पीने से स्टम एसिड डाइल्यूट हो जाता है, जिससे एसिडिटी से आराम मिलने लगते हैं। यही नहीं, गुनगुना पानी पीने से पेट के टॉक्सिंस बाहर चले जाते हैं, जो पाचन क्षमता और पेट की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।"
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद क्यों होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
एसिडिटी होने पर गुनगुना पानी पीने के फायदे
पाचन क्षमता में सुधार
जिन लोगों की पाचन क्षमता में दिक्कत होती है, उन्हें अक्सर एसिडिटी की प्रॉब्लम रहती है। गुनगुना पानी पीने से पाचन क्षमता में सुधार होता है, जिससे एसिडिटी की आशंका कम होती है। साथ ही, एसिडिटी हो तो वह भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन
पेट की जलन दूर होती है
जब आप पेट में एसिड बनने पर लगातार गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे एसिड डाइल्यूट होने लगता है। ऐसे में पेट की जलन में कमी आती है। कई बार एसिडिटी होने पर एसोफेगस यानी फूड पाइप में हो रही जलन भी दूर हो जाती है।
टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं
आपने अक्सर विशेषज्ञों को कहते सुना होगा कि आप जितनी ज्यादा मात्रा में पानी पिएंगे, उतने ही बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी, लिवर और हार्ट भी अच्छी तरह से काम करते हैं, जिससे ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होता है। इसी तरह, जब एसिडिटी हो, तो गुनगुना पानी पीने से पेट के एसिड को भी बाहर निकलने में मदद मिलती है। इससे पेट की एसिडिटी की समस्या भी कम होने लगती है।
एसिडिटी दूर करने के लिए किस तरह गुनगुना पानी पिएं
- यह सही है कि गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन, इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।
- गुनगुना पानी सुबह नींद से उठने के बाद पीना फायदेमंद होता है। इससे मोटापा कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
- खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुना पानी न पिएं। यह हेल्थ के लिए सही नहीं होता है।
- बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। इससे मुंह जल सकता है और एसोफेगस के लिए भी तकलीफें बढ़ सकती हैं।