क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

Does Drinking Hot Water Causes Acidity: गर्म या गुनगुना पानी पीने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जानें क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन


Does Drinking Hot Water Causes Acidity: गर्म या गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अक्सर आपने लोगों को गर्म पानी पीते हुए देखा होगा। गर्म पानी पीने से वजन कम करने से लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने में बहुत फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? दरअसल किसी भी चीज की संतुलित मात्रा ही शरीर के लिए उपयोगी होती है। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से आपको कई गंभीर फायदे मिलते हैं। कई लोगों का यह सवाल है कि क्या गर्म पानी पीने से आपके पेट में गैस (Kya Garam Pani Peene Se Gas Banti Hai) बनती है। बहुत से लोगों को आपने गैस या एसिडिटी की समस्या में भी गर्म पानी पीते हुए देखा होगा, लेकिन क्या गैस या एसिडिटी में गर्म पानी पीना सुरक्षित है? आइए डायटीशियन से जानते हैं क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? रोजाना गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान।

क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है?- Does Drinking Hot Water Causes Acidity in Hindi

वजन कम करने से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी के मौसम में गर्म पानी पीने से आपको जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्या में बहुत फायदा मिलता है। गैस और एसिडिटी की समस्या में भी गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के समय गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपका पेट सही ढंग से साफ होता है और पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि अगर आप गर्म पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से संतुलित मात्रा में और सही ढंग से गर्म पानी पीते हैं, तो इससे आपके पेट और पाचन तंत्र को भी फायदे मिलते हैं। सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपको गैस, कब्ज, अपच और खट्टी डकार की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। लेकिन अगर आप खाना खाने के ठीक पहले या तुरंत बाद गर्म पानी पीते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी या गैस का खतरा रहता है।

Does Drinking Hot Water Causes Acidity

इसे भी पढ़ें:  मेथी को पानी में उबालकर पीने से शरीर को मिल सकते हैं ये 5 फायदे

गर्म पानी पीते समय ध्यान रखें ये सावधानियां- Precautions While Drinking Hot Water

गर्म या गुनगुना पानी पीना वैसे तो शरीर के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन आपको कई नुकसान भी पहुंचा सकता है। सही समय पर संतुलित मात्रा में ही गर्म पानी पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा है। कुछ समस्याओं में भी गर्म पानी पीने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। आपको गर्म पानी पीते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-

  • खट्टी डकार, पित्त, एसिडिटी की समस्या में बहुत ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।
  • खाना खाने के पहले और तुरंत बाद में गर्म पानी पीने से बचना चाहिए।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से आपके पेट में दिक्कत हो सकती है।
  • ज्यादा गर्म पानी पीने वाले लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है।
  • इसकी वजह से आपकी नींद भी खराब हो सकती है।

गर्म पानी का संतुलित मात्रा में सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पेट और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुने या गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। सुबह गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी बीमारी या समस्या में गर्म पानी पीने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में सुबह पिएं ये 4 तरह के जूस, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version