Winter Fruits Juice To Drink In Morning: सर्दियां आते ही अधिकतर लोग जूस को ठंडा समझ कर पीना छोड़ देते हैं। अधिकतर लोगों का ये मानना होता है कि सर्दी में जूस पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। गर्मियों में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत जूस के साथ ही करते हैं। आज हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सर्दियों में सुबह में आसानी से पी सकते हैं। ये जूस सुबह पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता हैं। ये जूस पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलेगी और शरीर हेल्दी भी रहता है। आइए जानते हैं सर्दियों में सुबह पीने वाले जूस के बारे में।
चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस
चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ कमजोरी भी कम होती हैं। इस जूस अदरक मिलने से सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं। इस जूस में आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
संतरे का जूस
संतरे का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं। इस जूस को पीने से शरीर में इंफेक्शन दूर होता है और जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते हैं। ये जूस सर्दी-जुकाम से भी शरीर की रक्षा करता हैं।
टमाटर का जूस
टमाटर का जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। सर्दियों में इसे पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। सर्दियों में टमाटर का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं ब्रोकली सूप, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस
सर्दियों में बाजारों में काफी स्ट्रॉबेरी और कीवी आसानी से मिल जाती हैं। सर्दियों में सुबह इन दोनों का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता हैं।
सर्दियों में सुबह की शुरुआत इन जूसों के साथ की जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version