Doctor Verified

अर्जुन की छाल और सोंठ से बनाएं चाय, जानें पीने का सही तरीका और फायदे

सर्दियों के मौसम में अर्जुन की छाल और सोंठ से बनी चाय सेहत के लिए लाभकारी होती है। यहां जानिए, अर्जुन छाल और सोंठ की चाय के फायदे क्या-क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्जुन की छाल और सोंठ से बनाएं चाय, जानें पीने का सही तरीका और फायदे


सर्दियों के मौसम शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामान करना पड़ता है जैसे कि हार्ट से जुड़ी दिक्कतें, पाचन संबंधित समस्याएं और शरीर में सूजन या दर्द का बढ़ना। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार, कुछ विशेष औषधियां शरीर को गर्मी प्रदान करने के साथ-साथ इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। अर्जुन की छाल और सोंठ (सूखी अदरक) एक ऐसी प्रभावशाली औषधि है, जो सर्दियों में खासतौर पर लाभकारी होती है। अर्जुन की छाल को आयुर्वेद में हृदय के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है। वहीं, सोंठ में पाचन के गुण होते हैं, जो सर्दियों में अक्सर होने वाली अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा अर्जुन छाल और सोंठ की चाय के फायदे बता रहे हैं।

अर्जुन की छाल और सोंठ वाली चाय के फायदे - Health Benefits of Arjun Bark and Sonth Tea

आयुर्वेद में कई तरह के हर्बल उपायों और जड़ी-बूटियों का जिक्र किया गया है, जो न केवल शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं। अर्जुन की छाल और सोंठ (सूखी अदरक) का संयोजन, खासकर सर्दियों के मौसम में, सेहत को बेहतर बनाने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं अर्जुन छाल और सोंठ की चाय के आयुर्वेदिक फायदे और इसे बनाने का तरीका।

Arjun Chaal tea

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, आप भी जानें

  1. अर्जुन की छाल हृदय के लिए बेहद लाभकारी होती है, जबकि सोंठ पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। जब दोनों को एक साथ लिया जाता है, तो यह हृदय और पाचन दोनों के स्वास्थ्य को एक साथ सुधारता है।
  2. सोंठ का पाचनीय गुण अर्जुन की छाल के साथ मिलकर पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं। यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है और पाचन क्रिया को संतुलित बनाए रखता है।
  3. अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। जब इसे सोंठ के साथ लिया जाता है, तो यह हार्ट और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।
  4. दोनों ही सामग्री, अर्जुन की छाल और सोंठ, वजन घटाने में मदद कर सकती हैं। अर्जुन की छाल शरीर में फैट के जमाव को कम करती है, जबकि सोंठ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन कम करना आसान होता है।
  5. अर्जुन की छाल मानसिक शांति और तनाव को कम करने में मदद करती है, जबकि सोंठ का सेवन शरीर को आराम और शांति प्रदान करता है। इस चाय के नियमित सेवन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

सोंठ और अर्जुन की छाल की चाय कैसे बनाएं? - How to Make Arjun Bark and Sonth Tea

इसे भी पढ़ें: Arjun ki Chaal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

  • 1 कप पानी में 2-3 टुकड़े अर्जुन की छाल और 1/2 छोटा चम्मच सोंठ को डालकर उबालें।
  • उबालने के बाद, इसे कुछ मिनटों के लिए उबालने दें।
  • फिर चाय को छानकर उसमें शहद डालकर पिएं।

निष्कर्ष

अर्जुन की छाल और सोंठ वाली चाय एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है, जो हार्ट हेल्थ, पाचन तंत्र और मानसिक शांति को बढ़ावा देने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

एक दिन में कितने सूखे आलूबुखारा खाने चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version