Doctor Verified

एक दिन में कितने सूखे आलूबुखारा खाने चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

सूखा आलूबुखारा सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसका सेवन शरीर की जरूरत के अनुसार करना चाहिए। यहां जानिए, एक दिन में कितने सूखे आलूबुखारा खाने चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितने सूखे आलूबुखारा खाने चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें


आजकल सोशल मीडिया पर कई हेल्थ टिप्स और ट्रेंड्स तेजी से फैल रहे हैं और लोग बिना सही जानकारी के उन पर अमल करने लगते हैं। इन ट्रेंड्स में कई बार ऐसे फूड्स भी शामिल होते हैं, जो शरीर के लिए पूरी तरह से सही नहीं होते। आयुर्वेद में खानपान को शरीर की प्रकृति और मौसमी बदलावों के आधार पर निर्धारित करने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और उसी के अनुसार उसकी आहार संबंधी जरूरतें भी बदलती हैं। जैसे कि सूखे आलूबुखारे का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसका सेवन शरीर की जरूरतों के अनुसार ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, एक दिन में कितने सूखे आलूबुखारे का सेवन करना चाहिए?

1 दिन में कितने सूखे आलूबुखारा खाने चाहिए - How Many Prunes To Eat Per Day

सूखा आलूबुखारा, जिसे इंग्लिश में prune कहा जाता है, एक प्राकृतिक फल है जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे 'रुचिकर' फल बताया गया है, जिसका मतलब है कि यह भूख को बढ़ाने में मदद करता है। डॉक्टर का कहना है कि सूखे आलूबुखारे का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर में गर्मी उत्पन्न कर सकता है, जिससे मुंह के छाले, एसिडिटी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से करें ड्राई फ्रूट्स का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

आमतौर पर, एक दिन में 2 से 3 सूखे आलूबुखारे खाने की सलाह दी जाती है। ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी हो सकती है, जिससे मुंह में छाले, मुंह का जलना या एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

prunes benefits

सूखे आलूबुखारे के फायदे - Benefits of Prunes

  • सूखा आलूबुखारा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर होता है और आंतों को हेल्दी रखता है।
  • सूखे आलूबुखारे में मौजूद गुण हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • सूखे आलूबुखारे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है? जानें एक्सपर्ट से

सूखे आलूबुखारे का सेवन किसे करना चाहिए? - Who should eat prunes

आयुर्वेद में सूखे आलूबुखारे का सेवन विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद माना गया है जिनकी भूख कम होती है। यह रुचिकर फल होने के कारण भूख बढ़ाने में सहायक होता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। हालांकि, आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि किसी भी फल या खाद्य पदार्थ का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकता है।

सूखे आलूबुखारे का सेवन कैसे करें? - How to eat dried prunes

आयुर्वेद में यह सलाह दी जाती है कि सूखे आलूबुखारे को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं। इससे यह और अधिक पचने योग्य बनते हैं और उनके पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होते हैं। इसके अलावा आप सूखे आलूबुखारे को अन्य फलों के साथ मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

सूखे आलूबुखारे का सेवन सीमित मात्रा में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, एक दिन में 2 से 3 सूखे आलूबुखारे खाना सही है, जिससे आप इसके पोषक तत्वों का लाभ उठा सकते हैं। इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर में गर्मी, एसिडिटी और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अर्जुन की छाल का सेवन कर सकती हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version