Doctor Verified

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अर्जुन की छाल का सेवन कर सकती हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

आज इस लेख में जानेंगे स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए या नहीं, इस विषय पर बात करेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अर्जुन की छाल का सेवन कर सकती हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से


स्तनपान हर महिला के लिए बहुत ही खास समय होता है। ऐसा कहा जाता है स्तनपान के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती और पीती हैं, उसके पोषक तत्व दूध के जरिए बच्चे को मिलते हैं। यही कारण है स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मन में खान-पान को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं। इन्हीं सवालों में से एक होता है क्या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए या नहीं? अर्जुन की छाल को आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध औषधि है, जो मुख्य रूप से हार्ट प्रॉब्लम के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। आज इस लेख में जानेंगे स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए या नहीं, इस विषय पर बात करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

01 (75)

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अर्जुन की छाल का सेवन कर सकती हैं?- Can breastfeeding women consume Arjuna ki chaal?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, स्तनपान के दौरान अर्जुन की छाल का सेवन नहीं करना चाहिए। अर्जुन की छाल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं। स्तनपान के दौरान इसका सेवन करने से एलर्जी का जोखिम बढ़ता है, जिसका असर नवजात शिशु पर पड़ सकता है। अर्जुन की छाल की तासीर गर्म होती है, इसलिए भी स्तनपान के दौरान अर्जुन की छाल का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। अर्जुन की छाल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। जिससे स्तनपान के दौरान कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या पहली प्रेग्नेंसी IVF से होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल हो सकती है? डॉक्टर से जानें जवाब 

क्या अर्जुन की छाल के अन्य विकल्प हो सकते हैं?

स्तनपान के दौरान अगर आप हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करन चाहती हैं, तो इसके अलावा नीचे बताए गए अन्य विकल्पों के बारे में आयुर्वेदाचार्य से सलाह ले सकती हैं।

1. आंवला: विटामिन सी से भरपूर आंवला प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

2. मेथी दाना : स्तनपान बढ़ाने और पाचन में सुधार के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

3. हल्दी : हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मां और शिशु दोनों के लिए सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

निष्कर्ष

स्तनपान के दौरान अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इसलिए स्तनपान के दौरान अर्जुन की छाल या अन्य किसी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

शरीर में वात बढ़ने के क्या कारण होते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS