Fri Sep 11, 2026 | 09:33 PM IST

Doctor Verified

Arjuna ki Chaal: गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 4 तरीके

How to Eat Arjun Bark in Hindi: अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आप गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन कर सकते हैं। जानें, कैसे-

How to Eat Arjun Bark in Summers in Hindi: आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। वहीं, अगर कोई अर्जुन की छाल का नियमित सेवन करता है, तो वह स्वस्थ रहता है। अर्जुन की छाल फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखती है। इसके अलावा, यह डायबिटीज और गठिया जैसे रोगों में भी बेहद कारगर साबित होता है। आयुर्वेद में हृदय रोगियों को अर्जुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अर्जुन की छाल का सेवन सभी मौसमों में किया जा सकता है। अगर गर्मियों की बात करें, तो आप अर्जुन की छाल का सेवन इन 4 तरीकों से कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें-

गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?- How to Eat Arjuna Bark in Summers in Hindi

1. अर्जुन की छाल और शहद- Arjuna Bark with Honey

गर्मियों में आप अर्जुन की छाल के पाउडर को शहद के साथ मिक्स करके ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसमें अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाएं। अब इसका सेवन करें और फिर पानी पी लें। गर्मियों में अर्जुन की छाल का पाउडर खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। साथ ही, पित्त दोष भी संतुलित रहेगा।

2. अर्जुन की छाल का काढ़ा- Arjuna Bark Kadha

वैसे तो गर्मियों में काढ़ा न पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप अर्जुन की छाल का काढ़ा (Arjun ki Chhaal ka Kadha) गर्मी के मौसम में भी पी सकते हैं। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें अर्जुन की छाल का टुकड़ा या पाउडर डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें। फिर आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

arjun ki chhal

3. अर्जुन की छाल का पाउडर- Arjuna Bark Powder with Water

आप चाहें तो एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर (Arjun ki Chhal ka Powder) मिलाकर सीधे तौर पर पी सकते हैं। या फिर इस पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। आप सुबह-शाम अर्जुन की छाल के पाउडर को पानी में मिक्स करके पी सकते हैं। इससे गर्मियों में आपके शरीर में ठंडक रहेगी। साथ ही, हृदय रोगों का जोखिम भी कम होगा।

4. अर्जुन की छाल और दूध- Arjuna Bark with Milk

अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध में मिक्स करके भी लिया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें एक छोटा टुकड़ा अर्जुन की छाल डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबलने दें। इसके बाद आप इस दूध को छानकर पी लें। आप चाय के बजाय अर्जुन की छाल वाला दूध पी सकते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही, कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

आप भी अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको अर्जुन की छाल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अर्जुन की छाल का सेवन करें।

Read Next

सफेद पेठे का जूस एक दिन में कितना पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 07, 2024 11:45 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content