Ashoka Bark in Summers in Hindi: आयुर्वेद में अशोक की छाल का उपयोग कई तरह से किया जाता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और टैनिन जैसे औषधीय गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अशोक की छाल, महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करती हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल यूरिन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह स्किन, हड्डियों और पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। अशोक की छाल, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर करती हैं। आपको बता दें कि अशोक की छाल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में भी इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गर्मियों में अशोक की छाल का सेवन कैसे करें?
गर्मियों में अशोक की छाल का सेवन कैसे करें?- Ways to Consume Ashoka Bark in Summers in Hindi
1. पानी में उबालकर लें अशोक की छाल
अशोक की छाल को आप पानी में उबालकर ले सकते हैं। डॉ. श्रेय बताते हैं कि अशोक की छाल को पानी में उबालकर लेना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक टुकड़ा अशोक की छाल डालें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसे छानें और पानी पी लें। आप गर्मियों में रोजाना अशोक की छाल का पानी पी सकते हैं। रोजाना अशोक की छाल का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. अशोक की छाल का पाउडर
आप अशोक की छाल के पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इसका पाउडर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधा चम्मच अशोक की छाल का पाउडर मिलाएं। फिर इसका सेवन कर लें। आप शाम के समय इसका सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अशोक की छाल का पाउडर कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करता है।
इसे भी पढ़ें- हाई यूरिक एसिड में करें अशोक की छाल का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे
3. दूध में उबालकर लें अशोक की छाल
अशोक की छाल को सिर्फ पानी में ही नहीं, दूध में उबालकर भी लिया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें अशोक की छाल डालें और फिर अच्छी तरह से उबाल लें। आप शाम को चाय के बजाय अशोक की छाल वाला दूध पी सकते हैं। यह चाय की तुलना में बेहद फायदेमंद होता है। अशोक की छाल वाला दूध पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। खासकर, गर्मियों में चाय-कॉफी के बजाय अशोक की छाल वाला दूध पीना चाहिए। इससे शरीर में ठंडक भी बनी रहती है।
4. घी में भूनकर खाएं अशोक की छाल का पाउडर
आप चाहें तो अशोक की छाल के पाउडर को घी में भूनकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में घी गर्म करें। इसमें आधा चम्मच अशोक की छाल का पाउडर डालें। अब रोज शाम को इसका सेवन करें। अशोक की छाल को घी में भूनकर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- अशोक के पाउडर का इन 5 तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे गजब फायदे
गर्मियों में अशोक की छाल का सेवन आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।