Doctor Verified

हाई यूरिक एसिड में करें अशोक की छाल का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Ashoka Bark in High Uric Acid: अशोक के पेड़ की छाल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने पर होने वाली परेशानी को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई यूरिक एसिड में करें अशोक की छाल का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे


Ashoka Bark in High Uric Acid: यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है। ब्लड में इसकी मात्रा बढ़ने के कारण हड्डियों और जोड़ों में दर्द, किडनी फंक्शन में दिक्कत समेत कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर यह ऊतकों और जोड़ों में जमा हो जाता है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, अर्थराइटिस समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा रहता है। आयुर्वेद में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अशोक के पेड़ की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, हाई यूरिक एसिड में अशोक की छाल के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

हाई यूरिक एसिड में अशोक की छाल के फायदे- Ashoka Tree Bark Benefits To Control Uric Acid in Hindi

अशोक का पेड़ जिसे वैज्ञानिक रूप से Saraca indica के नाम से जाना जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं और परेशानियों में औषधि के रूप में किया जाता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं, "अशोक के पेड़ की छाल में मौजूद गुण शरीर में बढ़े यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अशोक के पेड़ की छाल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने पर होने वाली परेशानी को कम करने में मदद करते हैं। आप नियमित रूप से अशोक के पेड़ की छाल से बने काढ़े का सेवन कर शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं।"

Ashoka Tree Bark Benefits in High Uric Acid in Hindi

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड क्या है? जानें शरीर में Uric Acid बढ़ने के लक्षण, कारण और इलाज

हाई यूरिक एसिड में अशोक के पेड़ की छाल के फायदे इस तरह से हैं-

1. सूजन कम करने में फायदेमंद: अशोक के पेड़ की छाल में मौजूद गुण सूजन कम करने और हड्डियों व मांसपेशियों को शांति देने में मदद करते हैं।

2. शरीर में अम्ल को संतुलित करना: अशोक के पेड़ की छाल में मौजूस शरीर में अम्ल (Acid) के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

3. विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद: शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने या बाहर निकालने में अशोक के पेड़ की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड जैसे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

हाई यूरिक एसिड में कैसे करें अशोक की छाल का सेवन?

अशोक की छाल से बने काढ़े का सेवन यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से न सिर्फ आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या में मदद मिलती है, बल्कि कई अन्य परेशानियों में भी फायदा मिलता है। 10 ग्राम अशोक के पेड़ की छाल को 250 मिलीलीटर पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी उबलकर आधा हो जाए, तो इसे छान लें और काढ़े की तरह से दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: अशोक के पेड़ की छाल से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें इस्तेमाल

किसी भी समस्या या परेशानी में अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से इसकी मात्रा और सेवन के सही तरीके के बारे में जानकारी लेने के बाद इसका सेवन करने पर किसी भी तरह के नुकसान का खतरा नहीं रहता है।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Read Next

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और फलों से बनाएं ये 3 फेस पैक, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version