
How to Use Ashoka Powder in Hindi: अशोक के पेड़ का सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं है। इसका उपयोग हेल्थ में सुधार करने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेद में अशोक के पेड़ का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में अशोक के पत्तों, छाल आदि का उपयोग किया जाता है। अशोक अनियमित पीरियड्स, हैवी पीरियड्स जैसी समस्याओं को ठीक करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा अशोक पेट दर्द, पाइल्स का भी इलाज कर सकता है। इतना ही नहीं अशोक त्वचा से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज कर सकते हैं। अब ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि अशोर के पाउडर का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है? तो चलिए, जानते हैं अशोक के पाउडर का उपयोग कैसे करें? या फिर अशोक के पाउडर का सेवन कैसे करें?
अशोक के पाउडर का सेवन कैसे करें?- How to Use Ashoka Powder in Hindi
अशोक के पाउडर को पानी में डालकर पिएं
आप अशोक के पाउडर को पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें अशोक का पाउडर डालें और फिर इसे पी लें। नियमित रूप से अशोक के पाउडर को पानी में मिलाकर लेने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी
अशोक के पाउडर को शहद में मिलाकर लें
आप अशोक के पाउडर को शहद में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप आधा से कम चम्मच अशोक का पाउडर लें। इसमें शहद मिलाएं और चाट लें। आप चाहें तो अशोक के पाउडर और शहद को पानी में मिक्स करके भी ले सकते हैं। भोजन के बाद अशोक का पाउडर और शहद लेने से कई लाभ मिल सकते हैं।
अशोक के पाउडर को पानी में उबालकर पिएं
आप अशोक के पाउडर को पानी में उबालकर फी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें आधा चम्मच अशोक का पाउडर डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। पानी को आधा होने पर उबालत रहें। फिर छानकर पी लें। आप अशोक के पाउडर को पानी में उबालकर रोजाना पी सकते हैं। लेकिन इस लंबे समय तक पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें- अर्जुन की छाल कैसे लेनी चाहिए? जानें सेवन के 4 तरीके
अशोक के पाउडर को दूध में मिलाकर लें
आप अशोक के पाउडर को दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें अशोक का पाउडर मिलाएं और फिर पी लें। रोजाना दूध में अशोक का पाउडर मिलाकर पीने से आपकी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
How to Use Ashoka Powder in Hindi: आप अशोक के पाउडर को दूध, पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अशोक के पाउडर को शहद में मिलाकर भी ले सकते हैं। और पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।