Doctor Verified

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर एक साथ मिलाकर खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

Arjun Bark and Ashwagandha Powder: अर्जुन की छाल और अश्वगंधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप भी इन दोनों का एक साथ सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर एक साथ मिलाकर खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका


Arjun ki Chaal and Ashwagandha ke Fayde: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, जड़ी-बूटियां बीमारियों से बचाव में भी असरदार होती हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का उपयोग भी अधिक मात्रा में किया जाता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए किया जाता है। वहीं, अश्वगंधा को फर्टिलिटी में सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप चाहें तो, अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। अर्जुन की छाल और अश्वगंधा को खाने से, दोनों के पोषक तत्व शरीर को एक साथ मिल जाएंगे। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन एक साथ करने के फायदे-

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा पाउडर के फायदे- Arjun ki Chaal and Ashwagandha Powder ke Fayde

1. तनाव और चिंता दूर करे

अगर आप तनाव या चिंता से घिरे रहते हैं, तो अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अश्वगंधा में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं, जो स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं। अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, तनाव और चिंता दूर करके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आपको ज्यादा स्ट्रेस है, तो दूध या पानी में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर मिक्स करके ले सकते हैं।  

heart health

2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

स्वस्थ रहने के लिए हृदय का सही तरह से काम करना जरूरी होता है। हृदय में थोड़ी-सी गड़बड़ी, संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल, दिल की समस्याओं को दूर करता है। अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इन दोनों का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

3. फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार

अश्वगंधा, प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद प्रसिद्ध जड़ी-बूटियों में से एक है। अश्वगंधा, फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, अश्वगंधा खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। खासकर, अश्वगंधा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है। आप भी प्रजनन क्षमता बढ़ाने या सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Arjun Bark: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

4.  डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, डायबिटीज रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे ब्लड शगुर लेवल कंट्रोल में रहेगा। साथ ही, डायबिटीज की वजह से होने वाली थकान और कमजोरी का अनुभव भी नहीं होगा।

5. मांसपेशियों की ताकत बढ़ाए

अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपको हर वक्त थकान महसूस होती है, तो अश्वगंधा का सेवन करना फायदमंद हो सकता है। अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद तत्व, मांसपेशियों का विकास भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या अर्जुन की छाल का सेवन रोज कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन कैसे करें?

  • इसके लिए आप एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डालें।
  • फिर इसमें अश्वगंधा पाउडर मिलाएं।
  • आप इन पानी को रोजाना पी सकते हैं। 

लेकिन, आपको अधिक मात्रा में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। हर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन करें।

Read Next

पेशाब में जलन और बदबू जैसी समस्याएं दूर करने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा

Disclaimer