Expert

Ashwagandha Powder ke Fayde: सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लें अश्वगंधा का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Ashwagandha Powder Benefits: अश्वगंधा पाउडर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके 5 फायदे और अश्वगंधा पाउडर खाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ashwagandha Powder ke Fayde: सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लें अश्वगंधा का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे


अश्वगंधा पाउडर के फायदे- Ashwagandha Powder Benefits In Hindi

  1. बढ़ाए प्रजनन क्षमता: यह पुरुष और महिलाओं दोनों में ही प्रजनन क्षमता में सुधार करने और इनफर्टिलिटी से बचाव में मददगार है।
  2. शरीर को बनाए मजबूत: यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देता है और स्टेमिना बढ़ाता है। यह बच्चों की हाइट बढ़ाने में भी मदद करता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी बहुत लाभकारी है।
  3. नींद आती है अच्छी: मानसिक स्वास्थ्य के लिए अश्वगंधा पाउडर बहुत लाभकारी है। यह चिंता, तनाव, अवसाद, अनिद्रा और पूरा दिन थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और मस्तिष्क को शांत करता है। जिसे नींद अच्छी आती है और आप खुश महसूस करते हैं।
  4. सूजन से लड़ने में करे मदद: सूजन से शरीर में कई गंभीर रोग पैदा होते हैं, लेकिन अश्वगंधा सूजन को कम करने में मदद करता है। यह सूजन के कारण होने वाले मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या दूर करने में भी लाभकारी है।
  5. पेट को रखे स्वस्थ: पेट संबंधी समस्याएं दूर करने में भी अश्वगंधा बहुत लाभकारी है। यह मजबूत पाचन और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अश्वगंधा पाउडर कैसे खाएं- ashwagandha powder kaise khaye

अश्वगंधा पाउडर खाने का तरीका (ashwagandha powder khane ka tarika) बहुत ही आसान है। साथ ही आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह खाली पेट अश्वगंधा पाउडर का सेवन कर सकते हैं, या फिर रात को सोने से आधे घंटे पहले ले सकते हैं। आप एक छोटा चम्मच या डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार अश्वगंधा पाउडर दूध या गर्म पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: बालम खीरा का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

इसके अलावा आप गर्म दूध या पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी है वे पानी में इसका सेवन कर सकते हैं। रात में दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि आप दोनों तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

अमरूद के पत्तों से करें चोट के घाव का इलाज, इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer