How to Consume Arjun ki Chaal in Hindi: अर्जुन की छाल एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं। अर्जुन की छाल को खासकर हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम काफी कम होता है।
अर्जुन की छाल हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। यह हृदय के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा अर्जुन की छाल लेने से हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, खांसी और डायरिया के लक्षणों में भी कमी देखने को मिल सकती है। अर्जुन की छाल स्किन से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा भी अर्जुन की छाल को इन समस्याओं में लेने की सलाह देते हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर अर्जुन की छाल कैसे लेनी चाहिए? अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? (Arjun ki Chaal Kaise Leni Chahiye)
अर्जुन की छाल कैसे लेनी चाहिए?- How to Consume Arjun ki Chaal in Hindi
1. अर्जुन की छाल की चाय- Arjun Bark Tea in Hindi
आप अर्जुन की छाल को चाय के रूप में ले सकते हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की चाय को काफी (Arjun Chaal ki Chai) फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल की चाय को स्वस्थ व्यक्ति भी कुछ दिनों तक पी सकते हैं। इसके लिए आप 1 कप कप पानी और 1 कप पानी लें। इसमें 5 ग्रान अर्जुन की छाल डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक दूध और पानी का मिश्रण आधा कप न हो जाए। आप अर्जुन की छाल की चाय को दिन में दो बार पी सकते हैं। लेकिन इसमें शुगर डालने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी
2. अर्जुन की छाल का पाउडर- Arjun Bark Powder in Hindi
आप अर्जुन की छाल को पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं। इसके लिए आप अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसे गुनगुने पानी या दूध के साथ लें। आप चाहें तो अर्जुन की छाल के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। आप अर्जुन की छाल के पाउडर को सुबह-शाम दो समय ले सकते हैं। एक समय में 2 ग्रान से ज्यादा अर्जुन की छाल का पाउडर लेने से बचें।
3. अर्जुन की छाल का काढ़ा- Arjun Bark Kadha in Hindi
आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। अर्जुन का काढ़ा भी चाय की तरह ही बनाया जाता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें और फिर छानकर पी लें। आप अर्जुन के छाल के काढ़े को शाम के समय पी सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
4. अर्जुन की छाल का कैप्सूल- Arjun Bark Capsule in Hindi
अर्जुन की छाल की चाय, काढ़ा और पाउडर को स्वस्थ व्यक्ति भी सीमित मात्रा में कुछ दिनों तक ले सकता है। लेकिन अर्जुन की छाल से बने कैप्सूल को बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल न लें। आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन की छाल के कैप्सूल को कई बीमारियों का इलाज करने के लिए करते हैं। इसके अलावा अर्जुन की टैबलेट भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें- अर्जुन की छाल और दालचीनी को एक साथ खाने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें सेवन का तरीका
आयुर्वद में अर्जुन की छाल को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आप स्वस्थ रहने और अपनी शारीरिक समस्याओं का इलाज करने के लिए अर्जुन की छाल को काढ़ा, चाय, पाउडर या फिर कैप्सूल के रूप में कर सकते हैं।