कोरोना में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल से बना काढ़ा? एक्सपर्ट से जानें कारण और फायदे

अर्जुन की छाल फेफड़ों में ब्लड सप्लाई को ठीक रखती है। इसलिए कोरोना में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरोना में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल से बना काढ़ा? एक्सपर्ट से जानें कारण और फायदे

कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए लोग पहले से ज्यादा सावधान और सतर्क हो गए हैं। अभी हर घर में काढ़े का सेवन किया जा रहा है। इस काढ़े में लोग अर्जुन की छाल का सेवन अधिक कर रहे हैं। भारतीय आयुर्वेद में औषधि के रूप में प्रयोग में लाया गया काढ़ा आज भी लोगों को कोरोना से बचाने में मदद कर रहा है। अब तक जो भी लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने बीमारी से ठीक होने के लिए काढ़े का सेवन किया। इस वक्त मेडिकल इमरजेंसी है। अस्पताल भरे हुए हैं। मीडिया कोरोना पर डराने वाली खबरें दिखा रहा है। ऐसे में जो लोग घरों में हैं वो ज्यादा डर रहे हैं। डर की वजह से उनकी मानसिक शांति भंग हो रही है। ऐसे में अगर आपको कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से बात करके इलाज शुरू कीजिए। और जिन लोगों को लगता है कि उनकी इम्युनिटी कमजोर है, वे घर में रहकर अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीने आप कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं।

inside3_arjuncchalkadha

कोरोना में कैसे मददगार अर्जुन की छाल से बना काढ़ा 

राष्ट्रीय समाज धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि कोरोना फेफड़ों पर असर करता है और अर्जुन की छाल फेफड़ों को ठीक रखने में बहुत मददगार है। कोरोना फेफड़ों पर ऑक्सीजन की मात्रा को प्रभावित करता है और अर्जुन की छाल फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाती है। इसलिए अर्जुन की छाल कोरोना में मददगार है। हालांकि काढ़ा पीने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको कोरोना नहीं है। अगर आपको कोई भी शुरुआत लक्षण दिखाई देता है, बिना देर किए डॉक्टर से बात करके अपना इलाज शुरू कीजिए। 

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि

  • अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए निम्न सामग्रियां चाहिए।
  • 200 ग्राम अर्जुन की छाल को एक लीटर पानी में उबाल लें।
  • काली मिर्च, अजवाइन, लौंग, दालचीनी पानी में डालें।
  • पानी उबलकर जब 800 ग्राम रह जाए तब उसे ठंडा कर लें।
  • ठंडा करने के बाद उसमें गुड़ मिलाकर पी लें। 

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे (Benefits of arjun cchal kadha during coronavirus)

जैसा कि डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि अर्जुन की छाल फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा को ठीक रखती है। अर्जुन की छाल के कई अन्य फायदे भी हैं, जिन्हें हम विस्तार से समझेंगे।

फेफड़ों के लिए अच्छा है काढ़ा

कोरोना में सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ रहा है। लोगों को खांसी हो रही है, जो जल्दी ठीक नहीं हो रही है। ऐसे में फेफड़े कमजोर होने लगते हैं। लेकिन अर्जुन की छाल में ऐसे गुण होते हैं जो फेफड़ों में ब्लड की सप्लाई को ठीक रखने में मदद करती है। इसके काढ़े में जो सामग्री इस्तेमाल की जाती है वे सभी गर्म होती हैं, इसलिए शरीर को मदद मिलती है। 

inside1_arjuncchalkadha

पेट की गैस में मददगार

अर्जुन की छाल से बना काढ़ा पेट की गैस में भी मददगार होता है। कोरोना का डर मन में बैठते ही सबसे ज्यादा स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस बढ़ने से पेट पर असर पड़ता है और गैस बनने लगती है। शरीर में ज्यादातर बीमारियां दिमागी परेशानी से शुरू होती हैं। हम किसी बीमारी पर जितना ज्यादा सोचते हैं, उतना ज्यादा बीमारियों को बुलावा देते हैं। अर्जुन की छाल का काढ़ा दिमाग को शांत करता है। जिस वजह से आपको कोरोना से लड़ने की हिम्मत मिल पाती है।

इसे भी पढ़ें : Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

हृदय रोग में सहायक

कोरोना होने पर लोगों में घबराहट बढ़ती है। घबराहट की वजह से पल्स रेट नीचे जाने लगती हैं। बहुत बार बीपी डाउन होने लगता है। यह सभी संकेत दिल के लिए अच्छे नहीं हैं। एक कोरोना से बचने के लिए उसके पैनिक में कई और बीमारियों को हम अपने पास बुला ले रहे हैं। अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से दिल भी ठीक रहता है। यह हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। 

अधिक रक्तस्राव को करे कम

महिलाओं में अक्सर किसी न किसी वजह से अधिक रक्तस्राव की समस्या होती है। कभी पीरियड्स के दौरान तो कभी प्रेग्नेंसी के दौरान तो कभी गर्भपात के दौरान। ऐसी कई परेशानियां महिलाओं को होती हैं जिनमें उनके शरीर से अधिक रक्त बह जाता है। जिन महिलाओं को यह परेशानी हो रही है वे अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर और उसमें मिश्री मिलाकर पी सकती हैं। इस परेशानी में फायदा (Benefits of arjun barks kadha) मिलेगा। अभी कोरोना के चलते बहुत सी महिलाएं कोरोना के अलावा किसी और बीमारी के लिए अस्पताल नहीं जा पा रही हैं, ऐसे में उन्हें घर पर ही बीमारियों का इलाज करना पड़ रहा है। 

हाई बीपी की परेशानी को दूर करे अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल उच्च रक्तचाप की परेशानी को दूर करती है। अर्जुन की छाल को एक गिलास पानी में उबालकर पीने हाई बीपी नॉर्मल हो जाता है। यह कॉलेस्ट्रोल को कम करता है। इसलिए अर्जुन की छाल उच्च रक्तचाप में सहायक है। 

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को दूर करे पुनर्नवा काढ़ा, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे

खांसी में काढ़ा

कोरोना (Coronavirus symptoms) में बुखार, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण सबसे पहले दिखाई देते हैं। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप आज से ही अर्जुन की छाल का बना काढ़ा पीना शुरू कर दीजिए। यह काढ़ा गर्म होता है, जो खांसी को खत्म करने में मदद करता है। कोरोना होने का पहला लक्षण खांसी, को ठीक करना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि अगर खांसी को ठीक नहीं किया तो फेफड़ों तक परेशानी पहुंच जाएगी, जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए सुबह शाम खाली पेट अर्जुन की छाल से बना काढ़ा पीने से खांसी की परेशानी जल्दी ठीक होती है। 

कोरोना की दूसरी लहर लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रही है। ऐसे में जो लोग कोरोना से संक्रमित नहीं हैं, वे घर पर इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए इस काढ़े को पी सकते हैं। केवल उन कोरोना मरीजों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है, जिनकी स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। लेकिन अगर आपको शुरुआती लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसका इलाज घर पर कियाजा सकता है। 

Read more Articles on Ayurveda in Hindi

Read Next

Khair Plant/Acacia Catechu: खदिर (खैर) के उपयोग से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

Disclaimer