Benefits Of Drinking Arjun Bark Kadha In Hindi: आयुर्वेद में सालों से अर्जुन की छाल का काढ़ा इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारी स्किन, हृदय और संपूर्ण स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छा असर डालता है। सामान्यतः अर्जुन की छाल का इस्तेमाल स्वास्थ्य में सुधार और बीमारियों से लड़ने के लिए किया जाता है। इन दिनों बाजार में अर्जुन की छाल का पाउडर मिलता है, जिससे आप काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। आयुर्वेद की मानें, तो अर्जुन की छाल के काढ़े में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एथेरोजेनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी ओर गैस्ट्रो-प्रोडक्टिव तत्व होते हैं। इसके अलावा, अर्जुन की छाल के काढ़े में कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जैसे पोटैशियम जो हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अर्जुन की छाल में लघु और रुक्ष गुण होते हैं और इसका स्वाद कसैला होता है।’ बहरहाल, गर्मियों के दिनों में आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे। इस बारे में दिल्ली नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) डॉ आर. पी. पाराशर से जानते हैं।
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Arjun Bark Kadha In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही बताया है कि अर्जुन की छाल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों और एंटी-ऑक्सीडें ट का बेहतर स्रोत है। अगर आप गर्मी के दिनों में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। यही नहीं, गर्मी में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। जबकि, अर्जुन की छाल से बना काढ़ा पीने से बीमार होने का जोखिम कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी ये 5 समस्याएं
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है
विशेषज्ञों की मानें, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद मिलती है। वैसे भी इन दिनों ज्यादातर लोग एक ही जगह घंटों बैठे रहते हैं। इससे मोटापा बढ़ रहा है, जो कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का एक मुख्य कारण है। ऐसे में अगर आप अर्जुन की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो इसके रूक्ष व लघु गुण के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आ सकती है। इससे स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जा सकता है।
लिवर हेल्थ में सुधार करता है
अर्जुन की छाल में हेपाप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज होती हैं। इसका मतलब है कि अर्जुन की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो शरीर डिटॉक्स होता है। जब शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, तो लिवर बेहतर तरीके से काम करता है। चूंकि लिवर के स्वास्थ्य में सुधार नजर आता है, तो इससे ओवर ऑल हेल्थ में भी बेहतरीन नजर आती है। इस तरह, आप कह सकते हैं कि अर्जुन की छाल का काढ़ा आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी
हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर है
पारंपरकि रूप में देखा गया है कि आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी माना जाता है। हजारों सालों से अर्जुन की छाल से बनी अर्जुनारिष्ट नामक दवा का प्रयोग आयुर्वेद में हृदय रोगों के लिए होता आया है। इस तरह देखा जाए, तो आप अर्जुन की छाल का काढ़ा पी सकते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। दरअसल, अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से कार्डियोवस्कूल एक्टिविटी में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है, जिससे हार्ट फेलियर का रिस्क कम होता है।
स्किन एजिंग प्रक्रिया धीमी होती है
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से स्किन में निखार आता और डलनेस भी दूर होती है। यही नहीं, अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो इससे स्किन सेल्स रिजनरेट होती है, स्किन इलास्टिसिटी में सुधार होता है और लटकती स्किन में कसावट आती है। असल में, अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो स्किन की एजिंग प्रक्रिया को धीमा कर स्किन में निखार लाने का काम करते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version