Arjuna Bark Benefits in Hindi: अर्जुन की छाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद औषधि है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई तरह की गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल में मौजूद गुण शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने से लेकर दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद होते हैं। अर्जुन की छाल का सही ढंग से सुबह खाली पेट सेवन करना और ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपको अनेकों फायदे मिलते हैं।
खाली पेट अर्जुन की छाल खाने के फायदे- Arjuna Bark Benefits on Empty Stomach
आयुर्वेद में खाली पेट औषधियों के सेवन का अलग ही महत्व है। अर्जुन की छाल का सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको इसके दोगुने फायदे मिलते हैं। अर्जुन की छाल में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
इसे भी पढ़ें: Arjun ki Chhal: अर्जुन की छाल कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?
1. डायबिटीज की बीमारी में रामबाण
डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन करना किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। अर्जुन की छाल में पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को रेगुलेट करने की क्षमता होती है, रोजाना सुबह के समय इसका सेवन न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि इंसुलिन के स्तर को भी ठीक रखने में उपयोगी माना जाता है।
2. पीरियड्स की ब्लीडिंग रोकने में उपयोगी
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली गंभीर ब्लीडिंग को रोकने के लिए भी सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन अत्यधिक ब्लीडिंग को कम करने और पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल का पाउडर दिन में दो से तीन बार पानी या दूध में उबालकर पीने से फायदा मिलता है।
3. ब्लड सर्कुलेशन ठीक करे
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए रोजाना खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल का पाउडर दूध के साथ लेने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो ठीक बना रहता है। इसके अलावा आप इसका काढ़ा बनाकर भी सुबह के समय ले सकते हैं।
4. मोटापे की समस्या में उपयोगी
मोटापे को कम करने के लिए भी अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का काढा पिएं या इसके पाउडर को दूध में उबालकर पिएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलता है।
5. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स (Flavonoid) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं। इसका सेवन सुबह के समय खाली पेट करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन सर्दी-जुकाम और वायरस से राहत दिलाने में असरदार है।
इसे भी पढ़ें: शाम को दूध में उबालकर पिएं अर्जुन की छाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version