Doctor Verified

शाम को दूध में उबालकर पिएं अर्जुन की छाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Arjuna Bark with Milk Benefits in Hindi: अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आप इसे दूध में उबालकर ले सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शाम को दूध में उबालकर पिएं अर्जुन की छाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Arjuna Bark Boiled with Milk Benefits in Hindi: आयुर्वेद में किसी भी बीमारी का इलाज प्राकृतिक तरीके से किया जाता है। इसके लिए तरह-तरह के पेड़-पौधों का उपयोग किया जाता है। इसी में अर्जुन का पेड़ भी शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अर्जुन पेड़ के पत्ते, फल, जड़ और छाल सभी का उपयोग किसी न किसी बीमारी का इलाज करने के लिए किया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा उपयोग अर्जुन के छाल का किया जाता है, क्योंकि यह कई बीमारियों के इलाज में असरदार साबित हो सकता है। वैसे तो अर्जुन की छाल को कई तरह से लिया जाता है। लेकिन इस लेख में हम आपको अर्जुन के छाल को दूध में लेने से मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें अर्जुन छाल और दूध पीने के फायदे क्या हैं? या फिर अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं (Arjun Bark Boiled with Milk Benefits)?

दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीने के फायदे- Arjuna Bark Boiled with Milk Benefits in Hindi

हृदय रोगों का जोखिम कम करे

अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल जैसे विभिन्न औषधीय गुण पाए जाते हैं। अर्जुन की छाल के ये सभी गुण हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। अर्जुन की छाल एनजाइना जैसी हृदय समस्या में भी उपयोगी साबित हो सकता है। एनजाइना सीने में दर्द, सीने में जलन, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर पिया जाए, तो इससे समस्या में आराम मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: अर्जुन की छाल कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?

हार्ट मसल्स को मजबूत बनाए

अर्जुन की छाल हार्ट मसल्स को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर लेने से हृदय के समुचित कार्य बेहतर तरीके से होते हैं। इससे हृदय स्वास्थ्य में आने वाली बाधाएं दूर होती है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनता है।

arjun ki chaal for high blood pressure

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

अर्जुन की छाल को हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आप इसे शाम के समय नियमित रूप से पी सकते हैं। इससे आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

डायरिया का इलाज करे

अर्जुन की छाल डायरिया का इलाज करने में भी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, अर्जुन की छाल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो सूक्षमजीवों के कारण होने वाले आंतों के इंफेक्शन को ठीक कर सकता है। अर्जुन की छाल शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की अत्यधिक हानि को रोकने में असरदार साबित हो सकता है। इसलिए अगर आपको दस्त हो रहे हैं, तो आप अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर ले सकते हैं। 

फेफड़ों की समस्याएं ठीक करे

अर्जुन की छाल फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं जैसे संक्रमण, खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के जोखिम को कम कर सकता है। अर्जुन की छाल को लेने से खांसी का इलाज संभव हो सकता है। लेकिन अगर कोई गंभीर फेफड़ों की समस्या है, तो डॉक्टर की राय पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

यूटीआई का इलाज करे

अर्जुन की छाल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण यूटीआई का इलाज करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आपको बार-बार यूटीआई होता है, तो आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

त्वचा के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल एक्जिमा, सोरायसिस, खुजली और चकत्ते जैसे त्वचा समस्या का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर ले सकते हैं या फिर इसका पेस्ट भी त्वचा पर लगा सकते हैं। 

अर्जुन की छाल को दूध में कैसे उबालें?

आप अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें अर्जुन की छाल का टुकड़ा या अर्जुन की छाल का पाउडर डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। अब एक गिलास दूध या पानी को इतना उबालें कि यह आधा हो जाए। इसके बाद आप अर्जुन की छाल और दूध के मिश्रण को छानकर पी सकते हैं।

दूध के साथ अर्जुन की छाल लेने का सही समय

आप अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर ले सकते हैं। आप अर्जुन की छाल को दिन में 1-2 बार ले सकते हैं। लेकिन शाम का समय यानी 4-5 बजे अर्जुन की छाल और दूध को एक साथ लेना सबसे बेहतर समय होता है। लेकिन आपको एक दिन में 5 ग्राम से अधिक अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

पैर के तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए? जानें रेगुलर मसाज के फायदे

Disclaimer