Which Disease Can be Treated with Arjun Bark in Hindi: प्रकृति ने हमें कई ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ये पेड़-पौधे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। अर्जुन का पेड़ भी इन्हीं में से एक है। वैसे तो आयुर्वेद में अर्जुन के पत्तों, फल, जड़ और छाल कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लेकिन इस लेख में हम अर्जुन की छाल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अर्जुन की छाल कान दर्द, सूजन, बुखार जैसे सामान्य समस्याओं का इलाज कर सकती है। इसके अलावा अर्जुन की छाल में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी होता है। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं अर्जुन की छाल कौन कौन सी बीमारी में काम आती है? या फिर अर्जुन की छाल किस काम आती है?
अर्जुन की छाल कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?- Arjun Bark Uses in Hindi
हार्ट को मजबूत बनाए
अर्जुन के पेड़ की छाल का उपयोग हार्ट को मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है। अगर आपका हृदय यानी हार्ट कमजोर हो गया है। आप हार्ट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को हार्ट के लिए रामबाण माना गया है। लेकिन गंभीर हृदय रोग होने पर आपको अर्जुन की छाल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
एसिडिटी ठीक करे अर्जुन की छाल
खराब खानपान की वजह से अकसर लोगों को गैस और एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अकसर वे गैस को निकालने वाली दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन एसिडिटी को ठीक करने के लिए आप अर्जुन की छाल का उपयोग कर सकते हैं। अर्जुन की छाल एसिडिटी की वजह से होने वाली जलन को भी शांत कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुन की छाल का करें इस्तेमाल, शरीर की ये 5 समस्याएं होंगी दूर
हड्डियों के दर्द में उपयोगी
अर्जुन की छाल हृड्डियों में होने वाले दर्द को भी ठीक कर सकती है। दरअसल, अर्जुन की छाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं। अगर आपको हृड्डियों में दर्द होता है, तो आप अर्जुन के पेड़ की छाल का पाउडर दूध के साथ ले सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है।
सर्दी-जुकाम ठीक करे
अर्जुन की छाल सर्दी-जुकाम और खांसी का इलाज भी कर सकता है। अगर आप बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे
अर्जुन की छाल बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने में भी रामबाण हो सकता है। दरअसल, अर्जुन की छाल धमनियों में जमने वाले कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लूसराइड को कम कर सकती है। इससे हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियां सही तरीके से काम करती हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पी सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा सकता है।
डायबिटीज के लक्षण कम करे
अर्जुन की छाल डायबिटीज का इलाज भी कर सकती है. अगर आपको प्री डायबिटीज है, तो आप अर्जुन की छाल के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। या फिर अर्जुन की छाल की चाय पी सकते हैं। इससे हाई शुगर वाले रोगियों को भी लाभ मिल सकता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रख सकता है।
मुंह के छाले दूर करे
अर्जुन की छाल मुंह के छालों का इलाज भी कर सकता है। दरअसल, अर्जुन की छाल की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे, तो मुंह के छाले दूर होंगे।
इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है अर्जुन का फल, जानें इस्तेमाल का तरीका
पेशाब की जलन शांत करे
अर्जुन की छाल अपनी ठंडी तासीर के कारण पेशाब में होने वाली जलन और दर्द को भी कम करने में सहायक हो सकती है। पेशाब में जलन होने पर आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
Which Disease Can be Treated with Arjun Bark: अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। हार्ट वीकनेस, हड्डियों में दर्द, सर्दी-जुकाम, डायबिटीज, मुंह के छाले, पेशाब की जलन और कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन सिर्फ अर्जुन की छाल किसी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं हो सकती है। यह सिर्फ लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इसलिए अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अपना पूरा इलाज करवाएं।