
आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां मौजूद हैं। इन जड़ी-बूटियों में अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुन की छाल का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इन तीनों का मिश्रण कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। मुलेठी, अश्वगंधा और अर्जुल की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन स शरीर में खून की वृद्धि की जा सकती है। आइए जानते हैं अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुन की छाल से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में-
अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुन की छाल से होने वाले फायदे
गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुन की छाल आपकी मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है। इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता भी बूस्ट करने में प्रभावी है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
दिल की समस्याओं को करे दूर
अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुन की छाल का एक साथ सेवन करने से दिल की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह मिश्रण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे आप दिल से संबंधित परेशानियों को दूर रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदे
शुगर लेवल करे कंट्रोल
अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुल की छाल का सेवन करने से ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। यह हमारे शरीर में इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुल की छाल का इस्तेमाल करें।
तनाव और चिंता करे कम
अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुल की छाल का सेवन करने से तमाव और चिंता को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण पाया जाता है, जो तनाव और स्ट्रेस को कम कर सकता है। अगर आपको काफी ज्यादा स्ट्रेस और चिंता विकृति की परेशानी है तो अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुल की छाल का सेवन करें।
प्रजनन क्षमता को करे बूस्ट
अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुल की छाल का सेवन करने से प्रजनन क्षमता को बूस्ट की जा सकती है। दरअसल, अश्वगंधा और अर्जुन की छाल में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने का गुण होता है, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है।
मांसपेशियों की बढ़ाए ताकत
अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है।
खून बनाने में वृद्धि
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुन की छाल का सेवन करने से शरीर में खून की वृद्धि की जा सकती है। साथ ही यह शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बेहतर करता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो नियमित रूप से इसका काढ़ा पिएं।
अश्वगंधा मुलेठी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर को कई लाभ हो सकता है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version